
नवोदय विद्यालय आलोट में तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं जाँच शिविर का शुभारंभ
किशनगढ़ ताल ठाकुर शंभू सिंह तंवर
स्थानीय पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट में पॉच दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं जाँच शिविर का आयोजन दिनांक 7 अप्रैल 11 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें भोपाल क्षेत्र के 13 विद्यालयों के 192 स्काउट, गाईड भाग लेकर अपना प्रशिक्षण पूर्ण करेंगे।
तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं जाँच शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य शांतिलाल तेली एवं उप प्राचार्या सुचिता खुराना के द्वारा मां सरस्वती एवं स्काउट गाईड के पितामह लार्ड बेडेन पॉवेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इसके पूर्व प्राचार्य शांतिलाल तेली एवं उप प्राचार्या सुचिता खुराना को एल ओ सी अविनाश शुक्ला एवं गरिमा जैन द्वारा स्कार्फ पहनाकर अभिनंदन किया गया।
एल ओ सी अविनाश शुक्ला द्वारा तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं जाँच शिविर के दौरान होने वाली गतिविधियों एवं कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की गयी।
प्राचार्य शांतिलाल तेली द्वारा उद्घाटन भाषण में तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं जाँच शिविर में शामिल प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कर स्काउट गाईड प्रशिक्षण के माध्यम से जीवन में अनुशासन, समाज सेवा, सांस्कृतिक तथा सामाजिक मूल्यों एवं जीवन जीने की कला का महत्व बताया गया।
भाषण के पश्चात विद्यालय प्राचार्य शांतिलाल तेली एवं विद्यालय उप प्राचार्या सुचिता खुराना द्वारा ध्वजारोहण कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का संचालन ज्योति सिंह द्वारा किया गया जबकि आभार प्रदर्शन एल सी प्रसाद द्वारा किया गया। उक्त जानकारी स्काउट मास्टर एवं शिविर संयोजक मेघराज मीणा द्वारा दी गई।



