सिसोदिया की नियुक्ति पर सुवासरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मनाया, डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

सिसोदिया की नियुक्ति पर सुवासरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मनाया डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
✍️ पंकज बैरागी,
सुवासरा। नगर में स्थानीय हॉस्पिटल रोड स्थित सुवासरा नगर परिषद की दुकानों के परिसर में शुक्रवार, 3 अप्रैल को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जगदीश कोठारी (बसई) के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
बैठक में अनुसूचित जनजाति विभाग के जिला अध्यक्ष पद पर कन्हैयालाल सिसोदिया (रूपारेल, शामगढ़) की नियुक्ति पर सुवासरा जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत वंदन करते हुवे सुवासरा कांग्रेस जनों ने कन्यालाल सिसोदिया का मुंह मीठा करा कर उन्हें गले लगा कर शुभ आमना दी । इसके पश्चात सभी कांग्रेसजन नगर ने गार्डन में स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया और उनके विचारों को नमन किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा “बाबा साहब अम्बेडकर अमर रहें”, “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद”, “सोनिया गांधी जिंदाबाद”, “राहुल गांधी जिंदाबाद” एवं “जीतू पटवारी जिंदाबाद” के नारे भी लगाए गए।
कार्यक्रम में सहभागिता रखने वाले अखिल भारतीय जमीनी कार्यकर्ता समिति के मध्य प्रदेश कांग्रेस केश सेल्फी के प्रदेश महा मंत्री राजेंद्र सोलंकी सुवासरा नगर परिषद के कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष महेश मंदलीय, कांग्रेस के युवा नेता हरीश धनोतिया प्रवीण मालवी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संग्राम सिंह (कुरावन )युवा नेता जगदीश मेहता (शामगढ़), ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामनिवास सेठिया, ( अजयपुर) कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष शिवनारायण घोटाला (धलपट) पिछला वर्ग कांग्रेस के प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद खारोल ( धलपट) मंडलम कांग्रेस के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाटीदार, (धलपट) राजू पाटीदार, विशाल सिंह चौहान (धानखेड़ी), नटवरलाल भारट ( गुराडिया विजय) , पूर्व पंच शिवलाल श्रीमाल सुवासरा गांव , मुकेश सूर्यवंशी (धामनिया), दिनेश कटारिया (रघुनाथपुर) सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस संबंध में कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।



