अफीम तौल और जांच के नियमों में एक बार फिर बदलाव कर दिया

अफीम तौल और जांच के नियमों में एक बार फिर बदलाव कर दिया
नीमच -नारकोटिक्स विभाग ने अफीम तौल और जांच के नियमों में एक बार फिर बदलाव कर दिया है। केंद्र सरकार के निर्देश पर अब अफीम की जांच में स्टैंडर्ड नियम लागू कर दिए गए हैं। पहले जहां अफीम को कई अलग-अलग कैटेगरी में बांटा जाता था, वहीं अब इसे सीमित कैटेगरी में रखा जा रहा है।
अब नया नियम: स्टैंडर्ड और वॉटर मिक्स में सीधी कैटेगरी
अफीम अधिकारी ने बताया कि अब नियम बदल दिए गए हैं और xxx, xx और 1 से 5 तक की कंसिसटेंसी को मिलाकर एक ही स्टैंडर्ड कैटेगरी बना दी गई है।
वहीं वाटर मिक्स की चारों कैटेगरी को भी एक साथ जोड़ दिया गया है। अब तौल केंद्र पर अफीम की जांच केवल दो मुख्य कैटेगरी स्टैंडर्ड और वॉटर मिक्स में की जा रही है।
अगर कोई अफीम निम्न क्वालिटी का है तो उसे सस्पेक्टेड कैटेगरी में रखा जाएगा।
इस नए सिस्टम से विभाग का काम काफी आसान हो गया है क्योंकि अब ज्यादा कैटेगरी में बांटने की जरूरत नहीं रही। तौल केंद्र से अफीम को सीधे नीमच फैक्ट्री भेजा जाएगा, जहां उसकी विस्तृत जांच होगी।



