मंदसौर जिलाराजनीतिसीतामऊ

क़यामपुर मण्डलम अध्यक्ष भुवानदास बैरागी का फूल माला पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया

क़यामपुर मण्डलम अध्यक्ष भुवानदास बैरागी का फूल माला पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया

क़यामपुर। नगर कांग्रेस में एक उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। कांग्रेस संगठन द्वारा भुवानदास बैरागी (खण्डेरिया काचर) को क़यामपुर मण्डलम अध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर रुपनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां भुवानदास बैरागी का फूल माला पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।

कार्यकर्ताओं ने यह भी संकल्प लिया कि वे कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। साथ ही, संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं क्षेत्र में पार्टी की स्थिति को सशक्त बनाने हेतु निरंतर सहयोग देते रहेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित सभी वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए आगामी समय में कांग्रेस पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

__________

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}