मंदसौरमंदसौर जिला
थोड़ा पैदल व साइकिल चलाकर स्वास्थ्य, पर्यावरण व पेट्रोल संकट से बचे – बंशीलाल टांक

थोड़ा पैदल व साइकिल चलाकर स्वास्थ्य, पर्यावरण व पेट्रोल संकट से बचे – बंशीलाल टांक
मन्दसौर (निप्र) वर्तमान में खाड़ी देशों में भीषण युद्ध के कारण विश्वव्यापी पेट्रोल, डीजल व गैस का संकट गहराता जा रहा है । युद्ध के कारण आर्थिक संकट के साथ ही पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है ।
यदि हम प्रतिदिन थोड़ा पैदल चलकर या साइकिल चलाकर एक पंथ तीन काज को सफल बना सकते हैं अर्थात हम हमारे अच्छे स्वास्थ्य लाभ के साथ ही पर्यावरण प्रदूषण व पेट्रोल संकट से बच सकते हैं जिसके कारण हमारी स्वयं की आर्थिक बचत तो होगी ही व साथ ही हमारा देश भी आर्थिक संकट से बच जाएगा । प्रतिदिन थोड़ा पैदल चलकर या साइकिल चलाकर हम भारतवर्ष को आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में अतुलनीय योगदान दे सकते हैं ।
उक्त विचार योगगुरु बंशीलाल टांक ने व्यक्त किए । वे अनुराग संस्था द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण व जल संवर्धन को लेकर निकाली जाने वाली जनजागरण पदयात्रा के अवसर पर अपनी भावना व्यक्त कर रहे थे ।
अनुराग जनजागरूकता पद यात्रा में चंद्रशेखर गौड़, हरिशंकर शर्मा, रमेश सोनी, सत्यनारायण भूरिया, श्रीचंद भावनानी, इंजी. सुनील व्यास, इंजी. एस. के. जैन, शंभूसेन राठौर, रामचंद्र रैकवार, सुरेशकुमार सावराआदि गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया । संचालन गोपालकृष्ण पंचारिया ने किया ।



