हर पेट्रोल पंप पर फायर ब्रिगेड अनिवार्य कर देना चाहिए

हर पेट्रोल पंप पर फायर ब्रिगेड अनिवार्य कर देना चाहिए
भारत सरकार को हर पेट्रोल पंप पर फायर ब्रिगेड अनिवार्य कर देना चाहिए जिससे आसपास में लगी आग पर काबू पाया जा सके
नीमच मंदसौर जावरा के संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री गुप्ता को किसानों के हित में पेट्रोलियम मंत्री को इस संबंध में लिखना चाहिए पत्र
सीतामऊ भारत सरकार द्वारा आगजनी की घटनाओं को लेकर पेट्रोलियम मंत्री द्वारा पूरे भारत में पूर्व से हो रहे पेट्रोल पंप संचालित एवं वर्तमान में जितने को भी मंजूरी मिली है उन सभी पर नियम लागू कर हर पेट्रोल पंप पर एक फायर ब्रिगेड फाइटर होना चाहिए जिससे कि पंप के पास किसी भी परिस्थितियो में किसान के खेत में आग लगने पर तुरंत मौके पर पहुंच कर काबू पाया जा सके *गर्मी के तापमान एवं हवाओ से तारो के टकराव से हर रोज हो रही आग की घटना* शनिवार को विनायक पंप कर्मचारी फिरोज शेख की नजर किसान के खेत में लग रही आग पर पड़ी तो तुरंत खेत में पहुंचकर आग आग बुझाने का प्रयास किया गया एवं मौके पर किसानों की भी हुई एकत्रित जिससे आग पर काबू पाया गया फायर ब्रिगेड केबलाहुचने तक किसानों ने आग अपर कभी पा लिया था उल्लेखनीय है कि हर पेट्रोल पंप पर एक्सीडेंट होने पर एम्बुलेंस की व्यवस्था हे उसी प्रकार एक एक फायर ब्रिगेड की भी व्यवस्था होनी चाहिए जरूरी नहीं कि किसी के खेत में आग लगे आग तो कहीं पर भी लग सकती हे जैसे किसे के घर में किसी के बाड़े में अस्पताल फैक्ट्री जैसी अन्य ऐसी जगह हे जहां पर अचानक किन्हीं कारणों से आग लग जाती हे चाहे शॉर्ट सर्किट से हो या फिर कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगाई गई हो उसपर तुरंत काबू पाया जा सके मंदसौर जिले सहित अन्य जिलों में भी किसानों की फसलों की कटाई जोरो पर हे जिसमें सबसे ज्यादा रकबा गेहूं का होता हे ओर गेहूं सूखने के बाद एक तरह से वो पेट्रोल की तरह आग पकड़ते हे गेहूं में लगी आग पर काबू पाना बहुत ही मुश्किल होता है अगर इस स्थिती में हर पेट्रोल पंप पर फायर ब्रिगेड होती हे तो किसान की खून पसीने से कमाई हुई फसल को बचाया जा सकता है ऐसे में क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग को विधान सभा चलने के दौरान ये मुद्दा रखना चाहिए वही केंद्र सरकार के अधिनस्थ मंदसौर संसदीय क्षेत्र नीमच मंदसौर जावरा के सांसद सुधीर गुप्ता को लोक सभा चलने के दौरान इस मुद्दे को बुलंदी से रखना चाहिए जिससे कि किसानों एवं अन्य घरों एवं बड़ों व अस्पतालों जैसे में आग लगने पर तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया जा सके *पेट्रोल की तरह आग पकड़ती हे गेहूं की फसल* आपको बता दें कि लगभग एक सप्ताह से सीतामऊ अंचल क्षेत्र में आग की घटना गठित हो रही हे लेकिन छेत्र में फायर ब्रिगेड नहीं होने से किसानों की फसले राख में तब्दील हो रही है जिसका सरकार द्वारा आरबीसी 6- 4 के तहत मूवावजे के नाम पर ऊंट के मुंह में जीरा के बराबर किसानों को मुवावजा दिया जाता हे जिससे किसान की फसल की भरपाई नहीं होती हे जबकि एक बीघा में गेहूं 10 से 12 क्विंटल के लगभग होता है जो कि 25 हजार से 30 हजार रुपए तक के होते हैं लेकिंन सरकर इतना नहीं दे पाती फायर ब्रिगेड को लेकर मध्य प्रदेश सरकार को भी हर पेट्रोल पंप पर पर एक फायर ब्रिगेड तैनात रहे ऐसी मांग प्रदेश के सीएम मोहन यादव को केंद्र सरकार में पेट्रोलियम मंत्री को पत्र लिखकर इसको लागू करवाया जावे वही श्री सासंद गुप्ता भी इस पर अपनी ओर से केंद्र सरकार के पेट्रोलियम मंत्री को पत्र लिखकर हर पेट्रोल पंप पर एक फायर ब्रिगेड अनिवार्य रूप से होना चाहिए जिससे आसपास में हो रही आगजनी की घटनाओं पर तुरंत काबू पाया जा सके जिससे किसानों की फसलों को बर्बाद होने से बचाया जा सके
सीतामऊ जनपद पंचायत की इन चार बड़ी ग्राम पंचायतों में भी होनी चाहिए फायर ब्रिगेड फाइटर *नाहरगढ़ कयामपुर रुणिजा लदूना जिससे कि इनके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आग जनी की होने वाली घंटनाओं पर अंकुश लग सके क्योंकि आपको बता दें कि अगर रुणिजा के पास गेलाना में किसी कारण वंश आग लगती है तो सुवासरा से फायर ब्रिगेड फाइटर को पहुंचने में लगभग 30 मिनट लग सकते हे अगर यही फायर ब्रिगेड रुणिजा में हो तो 10 मिनिट में पहुंच जाती थे जिससे आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता है वही नाहरगढ़ के पास किसी गांव में आग लग जाती हे जो कि 5 किलो मीटर के दायरे में आता हो उसके लिए सीतामऊ से जाने में एक घंटा लग सकता हे इतने में पूरी तरह स्वाह हो जाता है इसी प्रकार लदुना कयामपुर में के आसपास आग लग जाती है तो उसमें भी फायर ब्रिगेड फाइटर को पहुंचने में देर लग जाती हे तो क्यों न इन बड़ी पंचायतों में भी क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग को इन चारों बड़ी पंचायतों में फायर ब्रिगेड की स्वीकृति करवाना चाहिए जिससे कि किसानों के खेतों में खून पसीने से कमाई हुई फसल बर्बाद होने से बचाया जा सकता है ।



