मंदसौरमध्यप्रदेश

कहार महासंघ के बंटी डोडिया उज्जैन संभाग के अध्यक्ष मनोनीत, समाज में हर्ष की लहर

कहार महासंघ के बंटी डोडिया उज्जैन संभाग के अध्यक्ष मनोनीत, समाज में हर्ष की लहर

मंदसौर। कहार महासंघ राष्ट्रीय सामाजिक संगठन मध्यप्रदेश द्वारा संगठन के विस्तार और समाज हित के कार्यों को गति देने हेतु महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने श्री बंटी डोडिया की कार्यकुशलता और समाज के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें उज्जैन संभाग अध्यक्ष के गरिमामय पद पर मनोनीत किया है।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को सौंपते हुए संगठन ने डोडिया पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में समाज के उत्थान के लिए निरंतर सकारात्मक और प्रभावशाली कार्य किए जाएंगे। संगठन का मानना है कि डोडिया अपनी सक्रियता से न केवल समाज के हितों की रक्षा करेंगे, बल्कि संगठन के गौरव को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उनकी इस नियुक्ति पर कहार महासंघ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी है।
इस अवसर पर कहार महासंघ मध्यप्रदेश के कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामखेलावन सोंधिया, रामगोपाल रैकवार प्रदेश अध्यक्ष, महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव अजय रैकवार कहार, भोई समाज के वरिष्ठ मनोहर चौहान, शंकर लाल परमार, लालचंद डोडिया, अंबालाल चोहान, राजू चौहान, गोविंद पंथी ने पुष्पमाला पहनाकर बधाई देते हुए कहा कि श्री डोडिया समाज के हित में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देते रहेंगे। उन्होंने जय कहार महासंघ, जय निषादराज महाराज के जयघोष के साथ आशा जताई कि यह नई नियुक्ति सामाजिक एकता और विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}