शामगढ़मंदसौर जिला

पति को बेहोश कर जानलेवा हमला करने वाली पत्नी को शामगढ पुलिस किया ने गिरफ्तार

पति को बेहोश कर जानलेवा हमला करने वाली पत्नी को शामगढ पुलिस किया ने गिरफ्तार

शामगढ – पुलिस अधीक्षक  श्री विनोद कुमार मीणा (भा.पु.से.) के निर्देशन में एवं श्रीमती हेमलता कुरील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) एवं श्री दिनेश प्रजापति एसडीओपी सीतामऊ के मार्गदर्शन मे इन्चार्ज थाना प्रभारी शामगढ उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप डांगी की टीम द्वारा पति को बेहोश कर जानलेवा हमला करने वाली पत्नी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गई ।

31.03.2026 को फरियादी सुरजसिंह s/o तोफानसिंह सौ.राज. उम्र 19 वर्ष नि. बिशन्या थाना शामगढ द्वारा अपनी पत्नी मनीषा द्वारा खाने मे कोई दवा मिलाकर खिलाने से बेहोशी की हालात मे दोनो हाथ पीठ के पिछे बांध देने तथा मुंह पर रुमाल बांध कर जान से मारने की नियत से कपडा काटने वाली कैंची से सीने , गले ,कंधे व पिठ मे वार कर चोट पहुचाने के संबंध मे रिपोर्ट की जो फरियादी की रिपोर्ट पर से धारा 109(1), 123 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । दौराने विवेचना वरिष्ठ अधिकारीयो के आदेशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपीया मनीषा पति सुरत सिंह सौधिया राजपूत उम्र 19 साल निवासी ग्राम विशन्या थाना शामगढ को 24 घंटे मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । प्रकरण का अनुसंधान जारी है।

नाम आरोपीया- मनीषा पति सुरत सिंह सौधिया राजपूत उम्र 19 साल निवासी ग्राम विशन्या थाना शामगढ जिला मंदसौर (म.प्र.)

सराहनीय कार्य – उक्त सराहनीय कार्य मे इन्चार्ज थाना प्रभारी शामगढ श्री रविन्द्र प्रताप डांगी, सउनि शारदा प्रसाद तिवारी, प्रआर 49 धनपाल जाट, मआर 181 रितु सोनी, आर.148 विशालसिंह, व टीम का विशेष योगदान रहा ।

============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}