सुवासरामंदसौर जिला

सुवासरा कृषि उपज मंडी सुचारू रूप से संचालित, मंडी सचिव ने किसानों से अधिक से अधिक उपज लाने की अपील

सुवासरा कृषि उपज मंडी सुचारू रूप से संचालित, मंडी सचिव ने किसानों से अधिक से अधिक उपज लाने की अपील

रिपोर्टर : पंकज बैरागी

सुवासरा- नगर के स्थानीय तहसील रोड स्थित शासकीय तहसील कार्यालय के समीप कृषि उपज मंडी परिसर में फसल क्रय-विक्रय का कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। मंडी प्रतिदिन नियमित रूप से खुल रही है, जहां किसान अपनी उपज लाकर उचित मूल्य पर विक्रय कर सकते हैं तथा नगद भुगतान भी प्राप्त कर रहे हैं।

मंडी प्रशासन द्वारा समस्त किसान भाइयों से विनम्र अपील की गई है कि अवकाश दिवसों को छोड़कर किसी भी दिन अपनी कृषि उपज मंडी परिसर में लाकर बेचें और इसका लाभ उठाएं। किसानों को उनकी फसल का उचित दाम एवं समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है।

कृषि उपज मंडी सुवासरा में गत वर्ष 2024-25 की तुलना में इस वर्ष 2025-26 में लगभग तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है, जो किसानों के बढ़ते विश्वास और मंडी की बेहतर व्यवस्थाओं को दर्शाता है। बावजूद इसके, कुछ व्यक्तियों द्वारा यह अफवाह फैलाई जा रही है कि मंडी नियमित रूप से संचालित नहीं होती, जो पूरी तरह भ्रामक है।

इस संबंध में मंडी सचिव विजय कुमार जैन ने जागरूक पत्रकार पंकज बैरागी से चर्चा करते हुए बताया कि मंडी पूर्णतः सुचारू रूप से संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो एवं गलत जानकारी प्रसारित कर हैं

मंडी प्रशासन ने सभी किसानों से अपील की है कि वे इन अफवाहों पर ध्यान न दें और अधिक से अधिक अपनी उपज मंडी में लाकर उचित मूल्य के साथ नगद भुगतान प्राप्त करें।एवं विशेष सुचना दिनांक 01/04/2026 एवं दिनांक 02/04/2026 को हनुमान जयंती के पावन पर्व पर कृषि उपज मंडी का दो दिवसी शासकीय अवकाश घोषित किया गया हैं समस्त कृषक बंदू को समस्त समाचार पत्रों के माध्यम से सूचित किया जाता हे किया अपनी फसल का क्रय-विक्रय करने दिनांक 03/04/2026 को कृषि उपज मंडी परिसर में लावे उपत आशय की जानकारी कृषि उपज मंडी के सचिव विजय कुमार जैन ने एक प्रेस नोट के माध्यम से यह जानकारी दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}