सुवासरामंदसौर जिला

घसोई प्राचीन चमत्कारी वीर चैतन्य हनुमान खाखरे वाले बालाजी की जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम

घसोई प्राचीन चमत्कारी वीर चैतन्य हनुमान खाखरे वाले बालाजी की जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम

रिपोर्टर: पंकज बैरागी,

सुवासरा-तहसील  अंतर्गत ग्राम पंचायत घसोई स्थित प्राचीन चमत्कारी खाखरे वाले वीर चैतन्य हनुमान मंदिर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 36वां विशाल भंडारा, मेला एवं नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

यह आयोजन दिनांक 1 अप्रैल बुधवारको प्रातः 9:00 बजे रामायण स्थापना के साथ प्रारंभ  तथा रात्रि 8:00 बजे भजन संध्या आयोजित की जाएगी।

वहीं 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11:30 बजे संत श्री के प्रवचन, दोपहर 12:30 बजे पूर्णिमा महाआरती एवं महाभंडारा आयोजित होगा।

आयोजन समिति द्वारा समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं, माताओं एवं मातृशक्ति से आग्रह किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं आयोजन को सफल बनाएं।

यह आयोजन श्री खाखरे वाले हनुमान मंदिर समिति, श्री बालाजी गौशाला समिति, श्री राम दरबार समिति एवं सुंदरकांड पाठ मंडल घसोई तथा समस्त भक्तजनों के सहयोग से संपन्न होगा। इस संबंध में जानकारी समिति के वरिष्ठ सदस्य बल्लभ प्रसाद देवड़ा द्वारा दी गई।

हनुमान जयंती पर विभिन्न स्थानों पर भी होंगे आयोजन

  • हनुमान जयंती के पावन अवसर पर सुवासरा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
  • सुवासरा न्यू बस स्टैंड के समीप बालाजी मंदिर पर महाआरती एवं विशाल भंडारा
  • मंदसौर रोड स्थित चौराहा बालाजी मंदिर पर महाआरती एवं भंडारा
  • सुवासरा शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित पुलिस थाना परिसर में हनुमान जयंती महोत्सव

शासकीय 52 क्वार्टर के सामने स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में 2 अप्रैल 2026 को महाआरती एवं महा उत्सव में सुवासरा शहर के एवं सुवासरा तहसील के समस्त ग्रामीण आंचलों के समस्त भक्त जन मातृ शक्तियों को समस्त समाचार पत्रों के माध्यम से सूचित किया जाता हे कि किसे सूचना मानकर कार्यक्रम में सम्मिलित होवे एवं पुण्य का लाभ ले एवं धर्म जागृति का परिचय दे व अपने जीवन को सार्थक बनावे उक्त आशय की जानकारी समाज सेवी पंकज बैरागी ने एक प्रेस नोट माध्यम से ये जानकारी दी।

==========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}