दलौदा पुलिस को मोटरसाइकिल चोर पकड़ने में मिली सफ़लता ,चोरी हुई 02 मोटरसाइकिल की बरामद

दलौदा पुलिस को मोटरसाइकिल चोर पकड़ने में मिली सफ़लता ,चोरी हुई 02 मोटरसाइकिल की बरामद
दलौदा – पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा दिये गये निर्देश के पालन मे कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेर सिहं बघेल एवं SDOP ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलोदा पुलिस टीम द्वारा दलोदा थाना क्षैत्र से चोरी हुई 02 मोटर साइकिल को आरोपी नागेश्वर पिता रामेश्वर धोबी 27 साल निवासी पटेला थाना दलोदा जिला मन्दसौर से जप्त करने में सफलता प्राप्त की ।
थाना दलौदा क्षैत्र से विगत कुछ दिनों में दो पहिया वाहनो की चोरी हो जाने की घटना के संबंध में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया बाद थाना प्रभारी दलोदा द्वारा गठित टीम को रवाना कर घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों को एकत्र कर तथा आरोपी की संभावित स्थानो पर तलाश करते विश्वश्नीय मुखबीरो से सुचना संकलन कर अपने व्यवसायिक कौशल का उपयोग कर आरोपी नागेश्वर पिता रामेश्वर धोबी 27 साल निवासी पटेला थाना दलोदा जिला मन्दसौर को गिरफ्तार कर 02 मोटर साइकिल को जप्त करने में सफलता प्राप्त की ।
गिरप्तार आरोपी -नागेश्वर पिता रामेश्वर धोबी 27 साल निवासी पटेला थाना दलोदा जिला मन्दसौर
सराहनीय कार्य– उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी दलौदा,प्र.आर 141 राजपाल, प्र.आर.55 दीपेन्द्रसिंह, आर परिमल, आर सागर शर्मा थाना दलौदा



