मंदसौरमंदसौर जिला

प्रवेशोत्सव पर महका अफजलपुर स्कूल- तिलक लगाकर हुआ नव-प्रवेशी बच्चों का स्वागत

प्रवेशोत्सव पर महका अफजलपुर स्कूल- तिलक लगाकर हुआ नव-प्रवेशी बच्चों का स्वागत
अफजलपुर (मंदसौर)। एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय, अफजलपुर में नवीन शिक्षण सत्र 2026 -27  का शुभारंभ प्रवेशोत्सव एवं वर्षभर उत्कृष्ट सहभागिता पर प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम के रूप में बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती एवं माँ भारती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा, जहाँ पुरानी परंपराओं और आधुनिक शिक्षा के संगम की झलक देखने को मिली। तिलक, रक्षा सूत्र और माला से स्वागत कर  बांटी गई पुस्तकें।
प्रवेशोत्सव के अवसर पर विद्यालय में प्रथम बार कदम रखने वाले नन्हे विद्यार्थियों का स्वागत अतिथियों और शिक्षकों ने माला पहनाकर, माथे पर तिलक लगाकर और कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर किया। स्वागत की इस आत्मीयता से बच्चे और अभिभावक गदगद नजर आए। शासन की योजना के तहत सत्र के पहले ही दिन सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया, ताकि उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू हो सके।
वर्ष भर उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और कप भेंट कर सम्मानित किया गया। बच्चों की इस उपलब्धि पर अतिथियों ने अपने विचार रखे।  जनपद सदस्य प्रतिनिधि डॉ. सुभाष जैन एवं संकुल प्राचार्य श्री शंकरलाल आंजना ने स्कूल की शैक्षणिक गुणवत्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज जिस तरह बच्चों ने प्रदर्शन किया है, वह शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है।
जन शिक्षक श्री रामचंद्र लोहार एवं एसएमसी अध्यक्ष श्री पर्वतसिंह धनगर ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए नियमित स्कूल आने हेतु प्रेरित किया। पंचायत सचिव श्री मुन्नालाल पाटीदार ने विद्यालय की गतिविधियों और सभी कक्षाओं को कंप्यूटरीकृत अंक कार्ड, स्मार्ट क्लास से अध्यापन को ग्राम पंचायत के लिए गौरव का विषय बताया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा अतिथि देवो भव की परम्परा का निर्वहन करते हुए अतिथियों को तिलक लगाकर और माला पहनाकर विद्यालय परिवार द्वारा आत्मीय सम्मान किया गया। अतिथियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं, बच्चों के अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण को देखकर विद्यालय परिवार को प्रशंसा पत्र भी प्रदान किया और विद्यालय परिवार को इस शानदार आयोजन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।
समारोह में विद्यालय के समस्त शिक्षक, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, पालक-अभिभावक और मातृशक्ति की उपस्थित रही। पूरे कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत हर्षपूर्ण और उत्साहजनक रहा।
कार्यक्रम संचालन संस्था प्रभारी श्री कांतिलाल राठौर एवं आभार श्री माणकलाल जैन ने किया विद्यालय परिवार से श्री गोरधनलाल चिचानी,श्री नानालाल पाटीदार, श्रीमती आरती लोहार एवं सीताराम जी की उपस्थित रहे। बच्चों को विशेष भोजन प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}