मल्हारगढ़मंदसौर जिला

 बालाजी जन्मोत्सव समिति द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई  भाजपा ने किया स्वागत

 बालाजी जन्मोत्सव समिति द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई  भाजपा ने किया स्वागत

मल्हारगढ़। हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर श्री मंशापूर्ण बालाजी मंदिर जन्मोत्सव समिति द्वारा विशाल शोभायात्रा रेलवे स्टेशन रोड स्थित मंदिर परिसर से ढोल – ढमाको बैंड बाजों एवं अखाड़े के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का नगर के अनेक स्थानों पर भी पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इसी क्रम में देवरा चौक में भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय, रमेशचंद्र मंडवारीया, बुथ अध्यक्ष पंकज माली, एल्डरमेन मनीष चौहान, बुथ अध्यक्ष सुजानमल राठौर, धर्मेंद्र जोशी, सरपंच विनोद गुर्जर, युवा पत्रकार जीतु बैरागी सहित नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर मंशापूर्ण बालाजी मंदिर जन्मोत्सव एवं भंडारा समिति द्वारा विशाल शोभायात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित राजेश दीक्षित का साफा बांधकर एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।

============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}