खेल-स्वास्थ्यमंदसौरमध्यप्रदेश

सिंधिया कप 2026 ऑक्शन: मंदसौर के यश पाटीदार 50 हजार में

सिंधिया कप 2026 ऑक्शन: मंदसौर के यश पाटीदार 50 हजार में
मंदसौर | मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाले सिंधिया कप 2026 के लिए 31 मार्च को इंदौर में आयोजित ऑक्शन में मंदसौर के होनहार क्रिकेटर यश पाटीदार को बुंदेलखंड बुल्स टीम ने 50,000 रू में खरीदा।
यश पाटीदार, यूनिक क्रिकेट अकादमी मंदसौर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। वे इससे पहले Board of Control for Cricket in India (BCCI) द्वारा आयोजित अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी और कूच विहार ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।
यूनिक क्रिकेट अकादमी मंदसौर के कोच नवीन खोखर, निलेश खोखर (लक्की) ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 मार्च को इंदौर में हुए ऑक्शन में यश पाटीदार का चयन होना मंदसौर जिले के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि यश की यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और आने वाले समय में वे और बड़े स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे। यश पाटीदार की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और जिलेवासियों में खुशी का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}