मंदसौर जिलासीतामऊ

स्कूल चले अभियान‌‌‌ के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का गलियारा उपसरपंच सुर्यवंशी ने किया शुभारंभ

स्कूल चले अभियान‌‌‌ के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का गलियारा उपसरपंच सुर्यवंशी ने किया शुभारंभ

चिकला। स्कूल चले अभियान‌‌‌ अंतर्गत सीतामऊ विकासखंड के ग्राम पंचायत गलियारा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव एडमिशन फेस्टिवल का आयोजन 01अप्रैल बुधवार को उप सरपंच मुकेश सूर्यवंशी के मुख्य अतिथि में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपसरपंच श्री सूर्यवंशी ने सरस्वती माता एवं बाबा साहब के तस्वीर पर माल्यार्पण कर स्कूल चले अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात उपस्थित बच्चों को शिक्षण सामग्री पुस्तक के वितरण की गई। इसके साथी विद्यालय के नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हो गया। वही विद्यालय के शिक्षकों द्वारा आज से स्कूल चलो अभियान को आगे बढ़ते हुए घर-घर जाकर शिक्षा के प्रचार प्रसार करते हुए और प्रवेश की बच्चों का प्रवेश नामांकन प्रक्रिया की जाएगी। इस अवसर पर जनशिक्षक अंबालाल मकवाना, शिक्षक शिक्षक मुकेश कटलाना, शिक्षिका श्रीमती मनीषा कंठाली शिक्षिका श्रीमती सुनीता जामलिया शिक्षिका श्रीमती ममता सोनी अतिथि शिक्षक शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री बलराम दायमा एवं छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पधारे सभी गणमान्य जनों का शाला प्रभारी ईश्वर लाल आसलिया ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}