रतलामजावरा

हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में जड़वासा में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई 

रिपोर्टर जितेंद्र सिंह चद्रावत जडवासा

हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में जड़वासा में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई 

ढोढर। रतलाम जिले के पिपलोदा तहसील अंतर्गत गांव जडवासा में भव्य कलश शोभायात्रा के रूप में निकाली गई पंचमुखी बालाजी मंदिर प्रांगण में चल रही शिव महापुराण कथा के पश्चात दोपहर 2:00 बजे बाद पिपलेश्वर महादेव मंदिर से महिला एवं बालिकाओं द्वारा सर पर कलश रखकर गांव में कलश यात्रा निकाली गई गांव के घर आंगन में रंगोलिया बनाई गई एवं ढोल डीजे के साथ गांव में महा शोभायात्रा निकाली गई जिसमें पुष्प वर्षा भी की गई एवं साथ में शोभायात्रा समिति द्वारा सभी भक्तों के लिए जल की व्यवस्था भी की गई एवं बालाजी मंदिर पर चल रही शिव पुराण कथा के गुरु कथा वाचक। पंडित राजेंद्र जोशी करना खेड़ी, दलोदा वाले के मुखारविंद से यह भव्य शोभायात्रा निकाली गई कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गो से होते हुए पंचमुखी बालाजी मंदिर पहुंची जहां पर गंगा मैया की आरती की गई। पंडित राजेंद्र जोशी ने बताया कि आपके गांव में सभी मंदिर का नवीन निर्माण हो गया है लेकिन एक राधा कृष्ण मंदिर जो क्षतिग्रस्त हो चुका है उसके नवीन निर्माण के लिए समस्त ग्रामवासी मिलकर मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण करेंगे। समस्त ग्राम वासी के सहयोग से हनुमान जयंती पर गांव जडवासा में भोजन प्रसादी महा भंडारा रखा गया है जड़वासा आसपास ग्रामीण क्षेत्र से आग्रह है कि इस महा भंडारे में भोजन प्रसादी लेकर मंदिर पर विराजमान पंचमुखी बालाजी भेसासरी माता त्रिलोचन महादेव भगवान के दर्शन। करने का अवसर प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}