जीवन ज्योति इंटर कालेज कल्याणपुर पीपीगंज में वार्षिक उत्सव धूम धाम से मनाया गया।

जीवन ज्योति इंटर कालेज कल्याणपुर पीपीगंज में वार्षिक उत्सव धूम धाम से मनाया गया।
गोरखपुर जीवन ज्योति इण्टरमीडिएट कालेज कल्यानपुर पीपीगंज गोरखपुर में मंगलवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करने के पश्चात हुई। मुख्य अतिथि नगर पंचायत पीपीगंज के चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा और राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोस्वामी गौरव भारती रहे।विशिष्ट अतिथि पं बृजेश मणि मिश्र, मनोज मिहिर व कल्याणपुर के प्रधान प्रमोद यादव रहे।कार्यक्रम में अपने कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में जीवन ज्योति इंटर कालेज बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतरीन और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। इससे बच्चों के विकास में सहायक सिद्ध होगा। क्योंकि इन्हीं बच्चों में से कोई डॉक्टर, इंजीनियर, नेता और प्रशासनिक अधिकारी बनते है। इसलिए आप सभी बच्चे खूब मेहनत करे और खूब आगे बढ़े।वहीं कार्यक्रम में राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोस्वामी गौरव भारती ने अपने संबोधन में कहा कि मैं आप लोगों से एक निवेदन करने आया हूं। आप लोग एक अप्रैल को मूर्ख दिवस को त्याग कर उस दिन एक पौधा लगाकर जीवन दिवस के रूप में मनाए। इससे न केवल एक रूढ़िवादी परंपरा बंद होगा बल्कि पर्यावरण का सुधार होगा। विद्यालय के प्रबन्धक डा आर एन जायसवाल ने सभी अतिथियों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य के एल जायसवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ गोरखपुर के जिलाध्यक्ष गणेश शर्मा, वैदेही शरण यादव, महफूज खान, पवन जायसवाल, अरुण रावत, धनपत विश्वकर्मा, जितेन्द्र यादव, परमहंस सिंह, वीरेन्द्र सिंह, सतेन्द्र यादव, श्यामबिहारी पाठक, रत्नेश जायसवाल, रामाकांत, विनोद जायसवाल, आदर्श वर्धन पाठक, वीरेन्द्र पांडेय, सुधीर सिंह, आलोक सिंह, पवन कुमार, देवेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र साहनी, अनिल कुमार, रोशन अली, योगेंद्र अग्रहरि, दयानन्द, सोनू सिंह, शिव शंकर चौधरी, एवं विद्यालय के शिक्षक आनन्द कुमार, दीपक कुमार, शिवचन्द, शीला, अनुराधा, बंदना, शाम्भवी, शालू सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



