मंदसौर जिलासीतामऊ

छोटी काशी में महामंडलेश्वर श्री रामेश्वर दास महाराज के आगमन पर किया स्वागत अभिनंदन

संत और पानी बहता हुआ निर्मल होकर समाज का कल्याण करता है – महामंडलेश्वर 

सीतामऊ। छोटी काशी के पावन धरा पर आर्यावर्त सत्र दर्शन साधु मंडल भारत के प्रदेश प्रवक्ता एवं तराना आश्रम के महामंडलेश्वर श्री रामेश्वर दास महाराज के आगमन पर संतों कि तप स्थली रतनकुड चारभुजा नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में प्रदेशाध्यक्ष एवं केसरिया हिंदू वाहिनी सनातन कल्याण समिति अध्यक्ष महन्त जितेंद्र दास महाराज के नेतृत्व भगवा दुपट्टा पहनाकर कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर श्री रामेश्वर दास महाराज ने कहा कि संतों और पानी हमेशा बहता रहता है तो निर्मल रहता है और जीव प्राणीयो के तन और मन का का आहार प्रदान कर जीवन खुशहाल बनाते हैं। संत एक स्थान पर अधिक समय रुक जाता है तो समाज का कल्याण जिसके निमित्त है वह रुक जाया है। और धीरे धीरे उसकी उपयोगिता कम हो जाती है। वैसे ही पानी एक जगह रुक जाएं तो गंदा हो जाता है। महामंडलेश्वर जी ने कहा कि घर में कभी बिमारी नहीं आए और खुशीया बनी रहे तो गौ माता कि सेवा घर में प्रति दिन तुलसी माता को दिपक तथा एक हनुमान चालीसा पाठ गाय के कंडे उपले पर पूर्णिमा को यथा शक्ति हवन अवश्य करना चाहिए।

इस अवसर पर महंत जितेंद्र दास महाराज ने कहा कि सत सनातन धर्म कि ध्वजा लहरातीं रहें यही संतों का उद्देश्य है। धर्म है तो रिश्ते नाते अपनापन मदद के भाव सब कुछ है जहां धर्म नहीं वह परिवार व्यक्ति समाज से दूर होकर दुखों भरी जिंदगी जी रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}