बाजार खुलते ही सोना 2,500 रुपये महंगा हुआ, चांदी गिरी

बाजार खुलते ही सोना 2,500 रुपये महंगा हुआ, चांदी गिरी
बुधवार को घरेलू कमोडिटी मार्केट MCX खुलते ही सोने के भाव में 2,500 रुपये से ज्यादा की बढ़त देखी गई, जबकि चांदी के भाव में 1,700 रुपये की गिरावट देखी गई. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रही जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने शेयर बाजार में जान फूंक दी है. सेंसेक्स खुलते ही 2% से ज्यादा चढ़ गया, जबकि कमोडिटी मार्केट में इसका अलग असर देखा गया. एक्सपर्ट भी इस उतार-चढ़ाव से हैरान हैं. पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी के भाव में एक साथ उतार या एक साथ चढ़ाव देखा जा रहा था, लेकिन आज 1 अप्रैल को शुरुआती सत्र के दौरान सोना चढ़ा, जबकि चांदी गिरी है।
बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड (Spot Gold) की कीमत 0.4% बढ़कर $4,685.79 प्रति औंस पर पहुंच गई. दिन के शुरुआती कारोबार में तो इसने $4,723 का स्तर भी छू लिया था, जो 20 मार्च के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है. सोने में इस बढ़त की मुख्य वजह डॉलर का कमजोर होना है।
सोना कितना हुआ महंगा
सुबह 10.11 बजे 10 ग्राम सोने की कीमत 1,51,200 रुपये चल रही है। इसमें 439 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। जून फ्यूचर कॉम ने सुबह 10 बजे तक एमसीएक्स में 1,51,068 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,51,870 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।
चांदी कितनी सस्ती हुई?
सुबह 10 बजे 1 किलो चांदी का दाम 2,39,549 रुपये चल रहा है। इसमें 1343 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है। चांदी ने अब तक 2,38,501 रुपये प्रति किलो का लो और 2,40,612 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।
दिल्ली में सोने चांदी का भाव
1 अप्रैल 2026 को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,670 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22K गोल्ड रेट 1,37,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट की कीमत 1,12,290 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। एक किलो चांदी की कीमत 2,50,100 रुपये हो गई।
मुंबई में सोने चांदी की कीमत
मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,520 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,060 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,12,140 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। चांदी की कीमत 2,50,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
चेन्नई में सोने चांदी के भाव
चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,120 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसके अलावा 22 कैरेट सोने का भाव 1,36,690 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,14,590 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एक किलो चांदी की कीमत 2,49,900 रुपये हो गई।
कोलकाता में सोने चांदी का भाव
कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,520 रुपये प्रति दस ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,060 रुपये प्रति किलोग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,12,140 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई। एक किलो चांदी की कीमत 2,50,100 रुपये हो गई।
——-
राजस्थान सराफा बाजार में 1 अप्रैल 2026 को सोने की कीमतें स्थिर रहीं, जबकि चांदी में ₹800 तक की हल्की बढ़त दर्ज की गई है. जयपुर, जोधपुर और उदयपुर जैसे प्रमुख शहरों में चांदी ₹2,28,000 प्रति किलो के पार पहुंच गई है. वहीं, 24 कैरेट सोना ₹1,46,650 प्रति 10 ग्राम (बिना जीएसटी) पर टिका हुआ है. विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक स्थिरता के कारण सोने के भाव नहीं बढ़े, लेकिन औद्योगिक मांग ने चांदी को सहारा दिया है।


