पक्षियों का जीवन बचाने के लिए संस्था बी.आर. फाऊंडेशन सकोरा विथ सेल्फ़ी अभियान सीजन-7 की शुरुआत

बेजुबान जानवरो पक्षियों के लिए इस वर्ष भी 21 हजार सकोरे बांटे जाएंगे
मंडफिया /चित्तौड़गढ़भीषण गर्मी के इस दौर में बेजुबान पशु पक्षियों को भोजन पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश की संस्था बी.आर. फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष एक अभियान चलाती है। सकोरा विथ सेल्फ़ी अभियान इस अभियान के तहत प्रतिवर्ष 21 हजार सकोरे जल पात्र सार्वजनिक एवं प्रशासनिक जगह पर लगाए जाते हैं।। वही आम लोगों में निःशुल्क वितरित किए जाते हैं। संस्था ने सकोरा विथ सेल्फ़ी अभियान सीजन-7 की शुरुआत मंगलवार को चित्तौड़गढ़ जिले के प्रसिद्ध श्री सांवलिया धाम मंडफिया से इस अभियान की शुरुआत की गई।। इस अभियान की शुरुआत संस्था कार्यक्रम अधिकारी सुनील सोलंकी द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई।। संस्था ने सार्वजनिक प्रशासनिक जगह पर सकोरे बांधे। वही आम लोगों में निःशुल्क वितरित किए।। संस्था ने सकोरे के साथ फूलों और आयुर्वेदिक पौधे के बिज भी वितरित किए।। संस्था ने अब तक 1 लाख 40 हजार सकोरे बांटे चुकी है संस्था विगत 7 वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत है।। संस्था ने आज पर्यावरण संरक्षण के कार्य में योगदान दिया।।
उक्त कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक कृष्ण परिहार, संस्था के पदाधिकारी बालमुकुंद मालवीय, आयुषी अरोरा, अंतिम सेन, प्रकाश बामनिया, विष्णु चिल्लोद, अर्जुन मालवीय, रेखा चौधरी, साक्षी राव, शिल्पा शेट्टीया, मनोज राव, विशाल तोसावत, विष्णु मालवीय, किंजल वसिटा, लविसा अरोरा, संतोष सूर्यवंशी, मनीष सूर्यवंशी, आदि बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।।


