सीतामऊ विश्राम गृह परिसर का सभापति सोनगरा ने अवलोकन तथा तुलसी का पूजन अर्चन, फूलदार पौधा लगाया एवं सेवादारों का किया सम्मान

सीतामऊ विश्राम गृह परिसर का सभापति सोनगरा ने अवलोकन तथा तुलसी का पूजन अर्चन, फूलदार पौधा लगाया एवं सेवादारों का किया सम्मान
सीतामऊ। नगर क्षेत्र के कृषि उपज मंडी समीप स्थित विश्राम ग्रह प्रशासनिक भवन परिसर में सीतामऊ नगर परिषद सभापति विवेक सोनगरा द्वारा अवलोकन किया एवं पार्षद राजेंद्र देतरिया के साथ परिसर में स्थापित तुलसी का पूजन अर्चन एवं समीप पुष्प वाला पौधा लगाया गया एवं परिसर में विभिन्न प्रकार के लगे पौधों को पानी पिलाया गया एवं परिसर में स्वच्छता सेवा पर्यावरण संरक्षण अंतर्गत श्रमदान किया , इस अवसर पर भवन परिसर की विगत कई वर्षों से प्रशासनिक रूप से सेवा देने वाले भंवरलाल मालवीय एवं कारूलाल गहलोत का सनातन संस्कृति का दुप्पटा पहनाकर स्वागत सम्मानित किया गया, मौके स्थल पर नप. सभापति विवेक सोनगरा द्वारा सीतामऊ तहसीलदार मोहित सीनम को कॉल लगाकर दूरभाष माध्यम से उक्त प्रशासनिक विश्राम ग्रह भवन की व्यवस्थाओं एवं इसके संचालन संबधित विभागीय जानकारी ली एवं मौके स्थल पर परिसर में गर्मी के मौसम में पौधों के उचित संरक्षण रख रखाव संबधित विभागीय कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।सभापति विवेक सोनगरा द्वारा मौके स्थल पर विश्राम गृह में परिसर क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों के आवश्यक सहयोग एवं जिला प्रशासनिक अधिकारीयों मंदसौर जिला कलेक्टर एवं सीतामऊ SDM महोदय एवं सीतामऊ मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा परिसर में लगाए गए नए विभिन्न प्रकार के आध्यात्मिक, सकारात्मक पौधों के आवश्यक संरक्षण परिसर में नवाचार कार्य प्रणाली एवं प्रशासनिक अधिकारियों की पर्यावरण संरक्षण कार्यों को लेकर निरंतर सक्रियता की सराहना करी एवं विशेष नवाचार योगदान को मौके स्थल पर स्मरण किया।
विश्राम गृह परिसर में कई वर्षों से सेवाएं दे रहे प्रशासनिक सेवादारों के कार्यों भवन में आगंतुक अतिथियों विश्राम अतिथि सत्कार, ठहराव व्यवस्था में सेवाकार्यों, विभिन्न गतिविधियों कार्यों की जानकारी ली।



