सेक्टर 03 में जल गंगा संवर्धन अभियान के अन्तर्गत जल चौपाल का आयोजन किया गया

सेक्टर 03 में जल गंगा संवर्धन अभियान के अन्तर्गत जल चौपाल का आयोजन किया गया
भानपुरा- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् मंदसौर के जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी के निर्देशन में विकासखंड भानपुरा के सेक्टर दुधाखेड़ी में नवांकुर संस्था मानस सामाजिक सेवा समिति कंवला द्वारा अभियान का द्वितीय चरण जो कि 28 मार्च से प्रारंभ होकर 4 जुन तक चलेगा इसमें जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम के तहत प्रस्फुटन ग्राम सांदलपुर में जल चौपाल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चौराहे पर जल मंदिर प्याऊ की स्थापना कर की गई साथ ही जल संवाद के माध्यम से विकासखंड समन्वयक मुकेश सोलंकी ने बताया कि वर्तमान समय में धरती पर जल अमूल्य धरोहर है इसे सहेजना और संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है ग्रामीण जनों को जल संरक्षक की भूमिका निभाना है जल स्तर बढ़ाने के लिए हमें गांव में अधिक से अधिक पौधों का रोपण करना चाहिए।
परामर्शदाता लोकेश कुमार जांगडे ने बताया कि जल संचय मुख्य एवं सहायक नदियों पर सामूहिक श्रम साधना कर, जन सहभागिता से जल स्रोतों की साफ-सफाई और गहरीकरण कर, नदी अनुभूति एवं नारा लेखन कर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना है।
कार्यक्रम के अंत में जल संरक्षण शपथ की शपथ दिलाकर किया गया।
उक्त कार्यक्रम में प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष कारूलाल पाटीदार, सचिव रजनीकांत शर्मा, रमेश शर्मा, प्यारेलाल मेघवाल, मोहनलाल मेघवाल, बालाराम पाटीदार, नवांकुर समन्वयक नितेश चौहान एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



