सुवासरामंदसौर जिला

रुनिजा सुवासरा पुलिस कि कार्यवाही, काले रंग कि कार से डोडाचुरा किया जप्त, आरोपी फरार 

रुनिजा सुवासरा पुलिस कि कार्यवाही, काले रंग कि कार से डोडाचुरा किया जप्त, आरोपी फरार 

 

सुवासरा ।पुलिस अधीक्षक श्री विनोद मीना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ सुश्री हेमलता कुरील एवं एसडीओपी सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति के नेतृत्व मे थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक अनिल रघुवंशी के निर्देशन मे उनि भारत कटारा चौकी प्रभारी रूनिजा द्वारा गठित टीम की मदद से ग्राम धनवाड़ा सिंगपुर रोड़ पर स्थित चेकपोस्ट के पास नाकाबंदी के दौरान रोकी गई TUV 300 कार क्रमांक RJ33UA1609 से 06 प्लास्टिक के कट्टो मे भरा डोडाचुरा मय वाहन के जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है । पुलिस नाकाबंदी के डर से तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर घटनास्थल से फरार हुआ अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

जप्त सामग्री – 01. प्लास्टिक के 06 कट्टो मे भरा कुल 90 किलोग्राम डोडाचुरा किमती 1,80,000 रुपये ।

02. एक काले रंग की TUV 300 कार क्रमांक RJ33UA1609 किमती 7 लाख रुपये ।

सराहनीय कार्य – उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक अनिल रघुवंशी थाना प्रभारी सुवासरा . उनि भारत कटारा चौकी प्रभारी रुनिजा , आऱक्षक 732 पंकज चौहान , आऱक्षक 546 कृष्णपाल सिंह का विशेष योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}