सामाजिकमंदसौरमंदसौर जिला
श्री वैष्णव बैरागी कोर कमेटी मंदसौर की वार्षिक बैठक संपन्न, राधेश्याम बैरागी करजू बने पुनः जिलाध्यक्ष

नवीन नियुक्तियों के साथ ‘कपड़ा प्रथा’ को किया बंद
मंदसौर। शहर के प्रसिद्ध साईं मंदिर परिसर में श्री वैष्णव बैरागी कोर कमेटी मंदसौर की महत्वपूर्ण वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती और सामाजिक सुधारों को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक के दौरान समाज के पिछले वर्ष के आयोजनों की समीक्षा की गई और वार्षिक खर्च का विस्तृत लेखा-जोखा समाजजनों के सम्मुख प्रस्तुत किया गया। पारदर्शिता को बढ़ावा देते हुए सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए। इसके साथ ही, संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए नवीन पदभार भी सौंपे गए, जिसमें कर्मठ सदस्यों को समाज सेवा की नई जिम्मेदारियाँ दी गईं।कोर कमेटी अध्यक्ष पद पर राधेश्याम बैरागी करजू, युवा जिलाध्यक्ष पद पर श्यामदास वैष्णव सरपंच रिंडा ,महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीमती आशा ओम बैरागी,प्रतिभा सम्मान समारोह 2026अध्यक्ष समरथ बैरागी पटवारी सरग़ सेदरा,आदि प्रमुख पदभारो की सर्व सहमति से नियुक्तियां की गई ।साथ ही पांच युवा विद्वान सदस्यों की प्रमुख टीम गठित की गई ,,जिसमें सर्वश्री प्रदीप बैरागी करजू , एडवोकेट पंकज बैरागी नावनखेड़ी, मनीष बैरागी शिक्षक ऋषियानंद नगर, दिनेश बैरागी रेल्वे वाले मन्दसौर,एंकर दीपक रामावत अभिनन्दन नगर पांच सदस्यीय टीम का गठन आने वाले प्रोग्राम को लेकर किया गया ।
समाज में व्याप्त अनावश्यक कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा फैसला लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से ‘कपड़ा प्रथा’ (मृत्यु भोज या आयोजनों पर दिए जाने वाले अनावश्यक वस्त्र) का बहिष्कार करने का संकल्प लिया गया। समाजजनों का मानना है कि इस तरह की प्रथाओं से आर्थिक बोझ बढ़ता है, जिसे बंद करना समय की मांग है।
समाज के महेश वैष्णव ने बताया कि समाज का विकास तभी संभव है जब हम फिजूलखर्ची और पुरानी कुरीतियों को छोड़कर शिक्षा और संगठन पर ध्यान दें। आज की बैठक में लिए गए निर्णय इसी दिशा में एक कदम हैं।”
बैठक में बड़ी संख्या में पधारे समाजजनों ने समाज के उत्थान के लिए अपने सुझाव साझा किए। चर्चा के उपरांत सभी उपस्थितजनों ने एक साथ सामूहिक भोजन ग्रहण किया, जिसने समाज की एकजुटता और सद्भाव का परिचय दिया।