मंदसौर जिलासीतामऊ

सीतामऊ में 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव को बड़े ही श्रद्धा, उल्लास से मनाया

सीतामऊ में 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव को बड़े ही श्रद्धा, उल्लास से मनाया

सीतामऊ।नगर में जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव को बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जो गणपति चौक से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहनाई गार्डन पहुँची। शोभायात्रा में भगवान महावीर की तस्वीर शोभायात्रा का विशेष आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारों के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा के दौरान बस स्टैंड स्थित महावीर चौराहे पर निवृतमान कार्यकारिणी द्वारा जिनशासन के प्रतीक ध्वज का ध्वजारोहण किया गया।

जगह-जगह समाजजनों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों की सहभागिता उल्लेखनीय रही। शोभायात्रा के समापन पर शहनाई गार्डन में धर्मसभा का आयोजन किया गया। धर्मसभा में मंगलाचरण की प्रस्तुति के माध्यम से शुभारंभ हुआ। साथ ही वर्धमान पाठशाला के नन्हे बच्चो द्वारा सांस्कृतिक आयोजन की प्रस्तुतियां दी गई।

धर्मसभा में क्षेत्रीय विधायक हरदीपसिंह डंग ने भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह एवं आत्मसंयम के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर धर्मसभा में वर्षीतप के तपस्वियों एवं ओलीजी के तपस्वियों एवं समाज के वरिष्ठ जनों का बहुमान किया गया।

धर्म सभा में वरिष्ठ जनों द्वारा नवनियुक्त सकल जैन श्री संघ अध्यक्ष अशोक जैन (विवेकानंद) एवं उपाध्यक्ष पारसमल भंडारी निवृतमान अध्यक्ष सौरभ ओसवाल (मोनू), गौरव जैन (बंटी) का बहुमान किया गया। आयोजन में नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला, सभापति विवेक सोनगरा, मध्यप्रदेश श्रमजीव पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष हेमंत जैन, महाकाल मुक्तिधाम समिति अध्यक्ष मुकेश चौरडिया आदि बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}