कर्मचारी संघमंदसौर जिलामल्हारगढ़

21 वर्षों की सेवा पूर्ण कर सचिव पद से ईश्वरलाल गवरी के सेवानिवृत्त पर जनपद सभा गृह मे सम्मान समारोह आयोजित किया गया

21 वर्षों की सेवा पूर्ण कर सचिव पद से ईश्वरलाल गवरी के सेवानिवृत्त पर जनपद सभा गृह मे सम्मान समारोह आयोजित किया गया

बंशीदास बैरागी

मल्हारगढ़ जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत संजीत-फोसरी के सचिव श्री ईश्वरलाल गवरी ने अपने पद पर सफलतापूर्वक 21 वर्षों की उल्लेखनीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इस अवसर पर क्षेत्र में खुशी और सम्मान का माहौल देखा गया।

श्री गवरी ने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों में निरंतर सेवाएं देते हुए कई विकास कार्यों को अंजाम दिया। उनकी कार्यशैली, ईमानदारी और समर्पण ने उन्हें जनता के बीच एक अलग पहचान दिलाई। उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी क्षेत्र में सराहना के योग्य माने जाते हैं।

सेवानिवृत्ति के इस मौके पर ग्राम पंचायत संजीत-फोसरी सहित आसपास के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर जनपद पंचायत सीओ सृष्टि भदौरिया, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कन्हैयालाल पाटीदार जनपद अधिकारी सहित सभी ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}