मंदसौरमध्यप्रदेश

जिला स्तरीय हज प्रशिक्षण शिविर में 153 हज यात्रियों को प्रशिक्षण दिया गया


मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी जिला मंदसौर के संरक्षक सांसद सुधीर गुप्ता ने अपनी तरफ से हज यात्रियों को शुभकामनाएं बधाई दी

मन्दसौर। जिला स्तरीय हज प्रशिक्षण  शिविर समेवाल विला में सम्पन्न हुआ प्रशिक्षक को ने यात्रियों को मदीने में जियारत के तरीके के साथ ही हज के अरकान भी बताएं। मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी जिला मंदसौर के संरक्षक सांसद सुधीर गुप्ता ने अपनी तरफ से हज यात्रियों को शुभकामनाएं बधाई दी।
वर्ग में 153 हज यात्रियों को सफर ऐ हज की तैयारी और मक्का मदीने में रहने तथा जियारत करने की जानकारी यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया साथ ही हज गाइड एवं बैग व हज स्वास्थ्य हेल्थ चेकअप सर्टिफिकेट व मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी वितरित की गई शिविर मैं मध्य प्रदेश शासन भोपाल से आए हज ट्रेनर चांद मोहम्मद साहब ने प्रोजेक्ट के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर हज की अदायगी का  तरीका और रहने खाने पीने का तरीका हज के दौरान आपको क्या करना है क्या नहीं करना है आपको कितना सामान ले जाना है इसकी ट्रेनिंग दी गई ।
निम्बाहेड़ा राजस्थान  से आये हज ट्रेनर हाजी मकसूद खान साहब ने ट्रेनिंग में बताया  हाजियों को सबसे पहला काम सब्र (शांति) रखना है। हज ट्रेनर हाफ़िज़ अब्बास साहब ने बताया कि आप को एहराम कब और कहा से बांधना चाहिए।
शिविर में 153 हज यात्रियों को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें 82 महिला है 71 पुरुष है एवं एक महिला बिना मुहर्रम के बिना पुरुष के हज यात्रा कर रही है कार्यक्रम का संचालन हज कमेटी के जिला अध्यक्ष शाहिद निजामी ने किया।  जिला हज कमेटी अध्यक्ष द्वारा समस्त हज यात्रियों एवं मेहमान  का गर्मजोशी के साथ इस्तकबाल किया साफे बांधकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों का आभार हज कमेटी के सेक्रेटरी सरवर खान ने किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित मंदसौर जिले के अल्पसंख्यक अधिकारी जावेद खान साहब, हज इंस्पेक्टर सैयद मजहर अली एवं तनवीर भाई हज इंस्पेक्टर मंदसौर हाजी जाहिद मेव डीएस, सय्यद अदनान बाबा, अफसर पठान, हाजी रफीक मुल्ला, हाजी मेहमूद दीपलीया, हाजी एम के कुरैशी, एडवोकेट अमजद खान साहब, मोईन कुरेशी, समाज सेवी नाहरु खां मेव, हाजी शकील अली, फिरोज मेव, इमरान मेव, फिरोज जीजा, हामिद मेव,इज़हार हुसैन, मकसूद भाई नाज ग्रुप,सैयद अमजद अली, जीशान अली,फैजान अली सय्यद टूर उदयपुर वाले हाजी  अख़्तर पटेल, मतलूब अजमेरी, हैदर अली, इक़बाल मुल्ला, हज्जानी कुरेशी साहेबा, अब्बास खान,वसीम शेख, वसीम मेव, हाजी आबिद मेव, लियाकत सुप्रीम लाईट वाले, भूरा मेव, हाजी नासिर खान, सलमान खान टूर वाले,शहजाद हुसैन, मयूर भाई, पत्रकार शाहिद चौधरी, पत्रकार मोहसिन कुरेशी, शाहरुख शेख, शाहिद अजमेरी, पत्रकार शाहरुख मिर्जा, पत्रकार नाहरु, पत्रकार सलमान कुरेशी, एवं समस्त पत्रकार साथी व हज कमेटी के सदस्य  उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}