आपराधिक केस वाले को नहीं मिलेगा एल्डरमैन का पद नई गाइड लाइन ने बढाई एल्डरमैन की टेंशन
आपराधिक केस वाले को नहीं मिलेगा एल्डरमैन का पद नई गाइड लाइन ने बढाई एल्डरमैन की टेंशन
तो फिर आपराधिक केस वाले को नहीं मिलेगा एल्डरमैन का पद, भाजपा की नई गाइड लाइन ने बढाई कई नवागत एल्डरमैन की टेंशन, उन्हें पुलिस वेरिफिकेशन देना पडेगा
मध्यप्रदेश में भाजपा ने आज रविवार 29 मार्च 2026 को नगर परिषद, नगरपालिका और नगर परिषद में एल्डनमैन की नियुक्ति की लिस्ट जारी कर दी है। पूरे प्रदेशभर की निकायों की लिस्ट जारी हुई है। एक निकाय में करीब चार—चार लोगों को एल्डरमैन बनाया गया। भारतीय जनता पार्टी ने इस पद की योग्यता के लिए एक नई गाइड लाइन भी लागू की है। वह है पुलिस वेरिफिकेशन की। प्रदेशभर के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की चिंता इस नियम ने बढा दी है,क्योंकि कई के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होना सामने आया है, ऐसे में उनकी नियुक्ति खतरे में पड सकती है। पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही पक्की मुहर लगेगी। अब कोई बीच का रास्ता निकालने की जद्दोजहद करने में जुट गए है। सूत्र बताते है कि एक भी आपराधिक मामला किसी के खिलाफ हा तो नियुक्ति निरस्त की जा सकती है। भारतीय जनता पार्टी का साफ संदेश है कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पार्टी में कोई जगह नहीं है।
=========



