जल शक्ति से नवभक्ति अभियान का हुआ समापन

जल शक्ति से नवभक्ति अभियान का हुआ समापन
भानपुरा-मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड भानपुरा के अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया गया जिसमें प्रतिपदा से रामनवमी तक जिसमें चयनित नवांकुर संस्था अर्पण सेवा समिति ढाबलामाधोसिंह एवं सेक्टर क्रमांक 5 की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा जल संचय हेतु वृक्ष पूजन धरती पूजन शुभ पोषण जल स्रोतों का पूजन देवी गीत भजन संध्या मानस पाठ प्याऊ स्थापना के आयोजन किए गए जिसमें ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का विशेष सहयोग रहा यह अभियान प्रतिपदा से रामनवमी तक संपन्न हुआ
कार्यक्रम में ग्रामीण जनों के साथ ब्लॉक समन्वयक मुकेश सोलंकी ने कहा जल गंगा संवर्धन अभियान हमारे प्राचीन जल स्रोतों एवं सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने का सशक्त माध्यम है इससे जनमानस में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी एवं कार्यक्रम समन्वयक राजेश बैरागी ने कहा कि लोग जल को जीवन का आधार मानते हुए उसके संरक्षण के लिए प्रेरित होंगे ग्रामों में ऐसे प्रयास सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं ग्रामीण से जल के दुरुपयोग एवं अनावश्यक बर्बादी रोकने तथा वर्षा जल संचयन के उपाय अपनाने की अपील की गई कार्यक्रम में गोविंद धाकड़ दशरथ सेन राजेश धाकड़ डॉ कमल बैरागी बालचंद मीणा दशरथ सिंह आदि की उपस्थिति रही।
===============


