सिंगरौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी सिम एक्टिवेट करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

सिंगरौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी सिम एक्टिवेट करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार
सिंगरौली पुलिस ने ऑपरेशन फेस के तहत फर्जी सिम एक्टिवेट करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी की है। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने अनिल कुमार रवानी और सिराज खान उर्फ शेरु को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपनी माता के चेहरे का उपयोग कर लगभग 340 सिम कार्ड एक्टिवेट किए थे और उन्हें पैसों के लालच में बेच दिया था।
अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान में सिंगरौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सिंगरौली पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया, जिसमें 112 प्रकरण दर्ज कर 1 लाख से अधिक की शराब जप्त की गई। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के निर्देशन में जिले के समस्त थाना और चौकी क्षेत्रों में सघन कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार की अवैध शराब जप्त की गई, जिसमें देशी शराब, विदेशी शराब और अवैध कच्ची/हाथ भट्ठी शराब शामिल है।


