मंदसौरमध्यप्रदेश

सभापति श्रीमती बंधवार ने मंदसौर नपा का 545 करोड़ रु का बजट पेश किया, गीता भवन,तेलिया तालाब सौंदर्यीकरण आदि व्यवस्थाओं पर होंगे खर्च

सभापति श्रीमती बंधवार ने मंदसौर नपा का 545 करोड़ रु का बजट पेश किया, गीता भवन,तेलिया तालाब सौंदर्यीकरण आदि व्यवस्थाओं पर होंगे खर्च 

मंदसौर शहर के हित में “विकासशील“ बजट जनता के लिए पेश

मंदसौर/30 मार्च/ नगर पालिका परिषद मंदसौर में राजस्व सभापति श्रीमती कौशल्या प्रहलाद जी बंधवार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 का ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया गया।

इस वर्ष 545 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट शहर के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं निकाय की आर्थिक मजबूती को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया, जो मंदसौर के विकास की नई गाथा लिखेगा। गत वर्ष 542 करोड़ रुपये का बजट था, जिसे इस वर्ष बढ़ाकर 545 करोड़ रुपये किया गया है।

बजट में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना योजना अंतर्गत 5 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सी.सी. रोड, नाला एवं विभिन्न विकास कार्य, 15 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से गीता भवन निर्माण, 2 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक की लागत से तेलिया तालाब सौंदर्यीकरण, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत आधुनिक शौचालय एवं मूत्रालय निर्माण, अभिनंदन क्षेत्र में फिल्टर प्लांट स्थापना, प्रमुख डिवाइडरों पर आकर्षक लाइटिंग तथा शहर के प्रमुख स्थानों पर फूड ज़ोन विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल किए गए हैं।

साथ ही निकाय को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु 19 दुकानों का निर्माण, अमृत योजना अंतर्गत नई पानी की टंकियां एवं फिल्टर प्लांट, तथा प्रथम चरण में 25 उद्यानों के विकास का लक्ष्य रखा गया है।

परिषद गठन (2022) के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हजारों हितग्राहियों को लाभ, सिवरेज परियोजना की शुरुआत, 15 किमी से अधिक सिवरेज लाइन बिछाने, राजस्व वसूली में प्रदेश स्तर पर शीर्ष 10 में स्थान एवं निरंतर विकास कार्यों के माध्यम से मंदसौर शहर को नई दिशा देने का कार्य किया जा रहा है।

__________

यह बजट मंदसौर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं आत्मनिर्भर शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, अध्यक्ष नपा, मन्दसौर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}