समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 30 मार्च 2026 सोमवार

शामगढ़- नगर में मध्य प्रदेश शासन नगरी विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा रविवार को सुबह आदेश जारी कर मंदसौर जिले की शामगढ़ नगर परिषद में भाजपा के चार एल्डर मेन (पार्षद मनोनीत) किए गए जिसमें वार्ड नंबर एक राजेंद्र पिता द्वारिका लाल खाती पटेल, वार्ड नंबर चार मुकेश सत्यनारायण दानगढ़, वार्ड नंबर एक विशाल पिता बलराम शर्मा, वार्ड नंबर 3 किशोर पिता जसराम पाटीदार को बनाया गया है जिसको लेकर शाम को सुवासरा रोड स्थित नगर परिषद अध्यक्ष कविता यादव के गृह निवास पर सभी चारों मनोनीत पार्षदों का भाग्य आतिशबाजी कर मिठाई वितरित कर साफा बांधकर पुष्प माला पहनाई । इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष कविता यादव, भाजपा नेता नरेंद्र यादव, जलकर सभापति दिलीप वधवा, नगर परिषद सीएमओ सुरेश यादव, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज संघवी, बलवंत सिंह पंवार, तहसील राजपूत समाज के अध्यक्ष हेमंत सिंह चंद्रावत, भाजपा नेता अंकित यादव, नवीन फरक्या, दिनेश खाती पटेल, प्रदीप यादव सहित कहीं भाजपा के वरिष्ठ एवं युवा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
////////////////////////////////////

सीतामऊ में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सीतामऊ थाना पुलिस द्वारा साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया, पुलिस स्टाफ द्वारा साइकिल रैली निकाली गई।
=============
शामगढ़ के गांधी चौराहा पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
शामगढ़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुं किशोर सिंह पंवार शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. शौकत मंसूरी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शामगढ़ के द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की तानाशाही से आम जनता परेशान है गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि एवं अप्रयाप्त उपलब्धता बिजली दरों में अप्रत्याशित वृद्धि एवं पेट्रोल डीजल की कमी व भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शामगढ़ के द्वारा 30 मार्च सोमवार को दोपहर 12 बजे शिव हनुमान मंदिर गांधी चौराहा शामगढ़ पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जावेगा तत्पश्चात तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जवेगा। कांग्रेस नेताओं ने शामगढ़ ब्लॉक के कार्यकर्ताओं से समय पर पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाने कि अपील की।
=================
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बगीचों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया
मंदसौर 29 मार्च 2026/ नगर परिषद मल्हारगढ़ द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 06 स्थित तहसील परिसर के बगीचे में आज विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत सफाई मित्रों द्वारा बगीचे की व्यापक साफ-सफाई की गई। पेड़ों से गिरे हुए पत्तों एवं कचरे को एकत्रित कर लगभग दो ट्रॉली भरकर हटाया गया। पूरे परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया, जिससे आमजन को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके।
नगर परिषद सीएमओ द्वारा बताया गया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत इस प्रकार के सफाई कार्य लगातार जारी रहेंगे, ताकि नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके।
========
बिना एचएसआरपी वाहन मालिक नहीं कर पाएँगे आरसी, फिटनेस और परमिट नवीनीकरण : आरटीओ श्री यादव
वाहन मालिकों से अपील, जल्द लगवाएँ एचएसआरपी
मंदसौर 29 मार्च 26 / क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री वीरेंद्र यादव द्वारा बताया गया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले के सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) अनिवार्य कर दी गई है। जिन वाहनों पर एचएसआरपी नहीं होगी, उन्हें कई प्रकार की परिवहन सेवाओं से वंचित रहना पड़ेगा।
1 अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत सभी वाहनों पर एचएसआरपी लगवाना आवश्यक है। इसके बाद पंजीकृत वाहनों में यह प्लेट पहले से अनिवार्य कर दी गई है। यदि वाहन मालिक निर्धारित समयावधि में अपने वाहनों पर एचएसआरपी नहीं लगवाते हैं तो संबंधित शो-रूम डीलर का ट्रेड लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है।
एचएसआरपी न होने पर वाहन मालिकों को निम्नलिखित सेवाएँ उपलब्ध नहीं होंगी
डुप्लीकेट पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी) के लिए आवेदन, पंजीकरण प्रमाण पत्र में पता परिवर्तन, शुल्क देकर आरसी विवरण देखना, मोटर वाहन के स्वामित्व में परिवर्तन, हाइपोथिकेशन जोड़ना/हटाना, अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करना, परमिट का नवीनीकरण, वाहन का पंजीयन निरस्त करना, वाहन के ऋण/अर्थिक अनुज्ञप्ति जारी करना, फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करना।
परिवहन विभाग की अपील
सभी वाहन मालिक समय रहते अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएँ। यह न केवल कानूनन अनिवार्य है, बल्कि आपकी और आपके वाहन की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।
==========
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 30 मार्च को
मंदसौर 29 मार्च 26 / लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री द्वारा बताया गया कि जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 30 मार्च 2026 को टी.एल. की बैठक के पश्चात सुशासन भवन के सभाकक्ष में होगी।
=============
सड़क दुर्घटना में गम्भीर घायल व्यक्ति के गोल्डन ऑवर मे त्वरित उपचार हेतु राहवीर योजना
मंदसौर 29 मार्च 26 / स्वास्थ्य विभाग मीडिया प्रभारी द्वारा बताया गया कि, सड़क दुर्घटना में पीड़ित घायल व्यक्ति के सही समय पर अस्पताल न पहुंचने के कारण घायल व्यक्ति की मृत्यु तक हो जाती है। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने मे आम नागरिकों को यह भय रहता है कि वे भी पुलिस कार्यवाही के भागी बन जायेंगे अर्थात घायल को अस्पताल पहुंचाने की मदद करने वाले व्यक्ति से पुलिस द्वारा पुछताछ की जायेंगी, जिस कारण आम नागरिक चाहते हुवे भी पुलिस कार्यवाही के भय से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल में ले जाने से कतराते है किन्तु ऐसा नही है। सड़क दुर्घटना में गम्भीर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल लाने वाले राहवीर को राशि 25,000/- रू. एवं प्रशस्ती पत्र प्रदान करने का प्रावधान है।
शासन द्वारा सड़क दुर्घटना में पीड़ित व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में त्वरित उपचार कराने के उद्देश्य से गुड सेमेरिटन योजना लागू की गई है ताकि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से पीड़ित को अस्पताल ले जाने वाले व्यक्ति को प्रोत्साहन स्वरूप राशि प्रदान की जा सकें। इस योजनांतर्गत सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने वाले व्यक्ति को राहवीर की परिभाषा मे शामिल किया गया है। सड़क दुर्घटना में गम्भीर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल लाने वाले राहवीर को राशि 25,000/-रू. एवं प्रशस्ती पत्र प्रदान करने का प्रावधान है। इस योजना से सड़क दुर्घटना मे गम्भीर घायल व्यक्ति का त्वरित उपचार संभव हो सकेगा वही प्रोत्साहन राशि 25,000/-रू. के कारण नवयुवा एवं आम आदमी पीड़ित की मदद के लिये तत्पर रहेंगे, जिससे सड़क दुर्घटना में पीड़ित व्यक्ति की जान भी बचेगी, सड़क दुर्घटना मे होने वाली मृत्युदर में कमी परिलक्षित हो सकेंगी।
===========
वाराणसी में 31 मार्च को एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में एमपी-यूपी सहयोग को मिलेगा नया आयाम
सहयोग सम्मेलन से निवेश, निर्यात, ओडीओपी, शिल्प और पर्यटन को मिलेगी नई गति
अंतर्राज्यीय सहयोग का नया मॉडल गढ़ेगा एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन
मंदसौर 29 मार्च 26 / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार 31 मार्च 2026 को वाराणसी में आयोजित होने वाले “एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026” के माध्यम से अंतरराज्यीय सहयोग को एक ठोस, परिणामोन्मुख और वैश्विक दृष्टि से जोड़ने की दिशा में निर्णायक पहल करेगी। यह सम्मेलन महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत संवाद के साथ ही ओडीओपी, जीआई टैग, पारंपरिक शिल्प, निर्यात योग्य उत्पादों, निवेश और पर्यटन को एकीकृत करते हुए एक व्यापक आर्थिक इकोसिस्टम तैयार करने की दिशा में कार्य करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सक्रिय उपस्थिति इस आयोजन को नीति-निर्माण से आगे बढ़ाकर क्रियान्वयन आधारित सहयोग की दिशा में परिवर्तित करेगी, जिससे दोनों राज्यों के बीच विकास का एक सशक्त और दीर्घकालिक मॉडल विकसित होगा।
अध्ययन भ्रमण से विकसित होगा आधुनिक तीर्थ प्रबंधन का दृष्टिकोण
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के अध्ययन भ्रमण से होगी, जहां क्राउड फ्लो डिजाइन, अधोसंरचना लेआउट और तीर्थयात्री प्रबंधन प्रणालियों का गहन अवलोकन किया जाएगा। यह भ्रमण केवल एक निरीक्षण नहीं होगा, बल्कि आधुनिक शहरी नियोजन और तीर्थस्थल प्रबंधन के सफल मॉडल को समझने का अवसर प्रदान करेगा। इस अनुभव के आधार पर मध्यप्रदेश में धार्मिक स्थलों के विकास, सुविधाओं के विस्तार और व्यवस्थागत सुधार के लिए व्यवहारिक दृष्टिकोण विकसित किया जाएगा, जिससे तीर्थ पर्यटन को अधिक सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाया जा सकेगा।
ओडीओपी, जीआई और निर्यात योग्य उत्पादों को मिलेगा एकीकृत वैश्विक मंच
सम्मेलन में ओडीओपी, जीआई टैग उत्पादों, पारंपरिक शिल्प, कृषि एवं फूड उत्पादों को ब्रांडिंग, मार्केटिंग और निर्यात से जोड़ने पर विशेष फोकस रहेगा। उत्तरप्रदेश की ओडीओपी पहल के अनुभवों और उसके आर्थिक प्रभावों की प्रस्तुति से यह स्पष्ट होगा कि किस प्रकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक बनाया जा सकता है। इस मंच पर दोनों राज्यों के उत्पादों की विशिष्टताओं को रेखांकित करते हुए उन्हें एक साझा ब्रांडिंग दृष्टिकोण के तहत प्रस्तुत करने की दिशा में विचार-विमर्श होगा, जिससे निर्यात संवर्धन और मूल्य संवर्धन के नए अवसर विकसित होंगे।
एमओयू से सुदृढ़ होगी व्यापार, निवेश और कौशल विकास की साझेदारी
सम्मेलन में मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बीच एमओयू हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिनके माध्यम से व्यापारिक सहयोग, औद्योगिक निवेश, कौशल विकास, हस्तशिल्प संवर्धन और पर्यटन क्षेत्र में साझेदारी को औपचारिक रूप दिया जाएगा। यह समझौता केवल दस्तावेजी प्रक्रिया तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे जमीनी स्तर पर लागू करते हुए उद्योगों, उद्यमियों और शिल्पकारों के लिए नए अवसर सृजित किए जाएंगे। ओडीओपी उत्पादों के आदान-प्रदान से स्थानीय उत्पादों को नए बाजारों तक पहुंचाने और उनकी ब्रांड वैल्यू बढ़ाने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।
उद्योग, नीति-निर्माता और शिल्पकारों को मिलेगा साझा संवाद मंच
यह सम्मेलन उद्योग जगत, निवेशकों, शिल्पकारों, कृषि एवं फूड उत्पादकों और नीति-निर्माताओं को एक व्यापक और समावेशी मंच प्रदान करेगा, जहां वे नीतिगत प्रोत्साहनों, अधोसंरचना विकास, लॉजिस्टिक सपोर्ट और निवेश अवसरों पर गहन चर्चा करेंगे। वस्त्र एवं परिधान, हस्तशिल्प, एमएसएमई, खाद्य प्रसंस्करण, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन जैसे विविध क्षेत्रों की सहभागिता इस आयोजन को बहु-आयामी बनाएगी। इससे उद्योग-सरकार समन्वय को मजबूती मिलेगी और निवेश निर्णयों को गति प्रदान करने वाला वातावरण तैयार होगा।
प्रदर्शनी से प्रदर्शित होगी मध्यप्रदेश की औद्योगिक और सांस्कृतिक शक्ति
सम्मेलन के अंतर्गत आयोजित प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश के ओडीओपी उत्पादों, जीआई टैग हस्तशिल्प, पारंपरिक वस्त्रों, निवेश संभावनाओं, औद्योगिक क्षमताओं और प्रमुख पर्यटन स्थलों को एकीकृत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। यह प्रदर्शनी केवल प्रदर्शन का माध्यम नहीं होगी, बल्कि निवेशकों और प्रतिभागियों के लिए राज्य की वास्तविक क्षमताओं को समझने और उनसे जुड़ने का अवसर प्रदान करेगी। इसके माध्यम से मध्यप्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक विविधता को एक संगठित और प्रभावी रूप में सामने लाया जाएगा।
शिल्पकारों के लिए “गंगा-नर्मदा क्राफ्ट कॉरिडोर” जैसी अभिनव पहल को मिलेगा बल
जॉइंट आर्टिजन वर्कशॉप में चंदेरी और महेश्वरी शिल्पकार बनारसी सिल्क कारीगरों के साथ मिलकर साझा ब्रांडिंग, बाजार विस्तार और “गंगा-नर्मदा क्राफ्ट कॉरिडोर” की अवधारणा को आगे बढ़ाएंगे। यह पहल पारंपरिक शिल्प को आधुनिक बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप ढालने और शिल्पकारों को प्रत्यक्ष बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी। इससे न केवल हस्तशिल्प को नई पहचान मिलेगी, बल्कि कारीगरों की आय और आजीविका के अवसर भी सुदृढ़ होंगे।
धार्मिक पर्यटन को नई गति देगा काशी-उज्जैन-चित्रकूट सर्किट
टूरिज्म राउंड टेबल में काशी-उज्जैन-चित्रकूट धार्मिक पर्यटन सर्किट को संयुक्त पर्यटन उत्पाद के रूप में विकसित करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। इस पहल में टूर ऑपरेटर्स और आईआरसीटीसी जैसे प्रमुख हितधारकों की सहभागिता से एक संरचित और समन्वित पर्यटन मॉडल विकसित करने पर जोर रहेगा। इससे धार्मिक पर्यटन को अधिक व्यवस्थित, सुगम और आकर्षक बनाया जा सकेगा, जिससे दोनों राज्यों में पर्यटकों की संख्या और ठहराव अवधि में वृद्धि होगी।
निवेश, निर्यात और संतुलित विकास की दिशा में निर्णायक पहल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में आयोजित यह सम्मेलन निवेश आकर्षण, निर्यात संवर्धन, रोजगार सृजन और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करते हुए क्षेत्रीय विकास का एक सशक्त मॉडल प्रस्तुत करेगा। “एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026” के माध्यम से मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बीच सहयोग को एक स्थायी, व्यावहारिक और परिणामदायी स्वरूप मिलेगा, जो दोनों राज्यों की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा।
=================
मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक ही रात में 196 वारंटी गिरफ्तार और मादक पदार्थ जब्त
मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के नेतृत्व में बीती रात जिले भर में विशेष ‘कॉम्बिंग गश्त’ चलाई गई, जिसमें 450 से अधिक पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। इस सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान पुलिस ने कुल 196 वारंटियों (117 स्थायी और 75 गिरफ्तारी वारंटी) को धरदबोचा और मादक पदार्थ तस्करी के मामले में 2 किलो अफीम (कीमत 3 लाख रुपये) के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अतिरिक्त, अवैध शराब के 41 मामलों में 253 लीटर शराब जब्त की गई, जुआ-सट्टा के 5 प्रकरण दर्ज हुए और शांति भंग करने वाले 15 लोगों पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई। पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जिले के 183 हिस्ट्रीशीटरों और गुंडा तत्वों की भी सघन चेकिंग की।=============
500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपियो को किया गिरफ्तार
पुलिस चौकी माननखेड़ा थाना रिंगनोद पुलिस द्वारा 50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपियो को किया गिरफ्तारगिरफ्तार आरोपी मंदसौर व नाहरगढ़ के-01 – सुमित पिता जीवनदास बैरागी उम्र 20 साल निवासी किला रोड मन्दसौर,02 – प्रकाश पिता भेरूलाल गुर्जर उम्र 19 साल निवासी खेडा थाना नाहरगढ जिला मन्दसौर, 03 – रिहान पिता अरबाज खान उम्र 19 साल निवासी अभिनन्दन कालोनी मन्दसौर
===============
एक अप्रैल से टोल प्लाजा पर 5 से 10 रुपये तक ज्यादा देना होंगे, अब नहीं चलेगा कैश; पेमेंट सिर्फ फास्टैग या ऑनलाइन
_नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा टोल टैक्स की दरों में पांच से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि लागू की जा रही है। सालाना पास में भी करीब 75 रुपये तक की बढ़ाए गए हैं।
===========
एक अप्रैल से प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवाना महंगा
भोपाल में आसमान पर जमीन के दाम, 1 अप्रैल से 740 इलाकों में महंगी होगी रजिस्ट्री, 181% तक बढ़ीं कीमतें
भोपाल के 740 स्थानों पर एक अप्रैल से प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवाना महंगा हो जाएगा। इस बार पंजीयन व राजस्व अधिकारियों द्वारा प्रॉपर्टी के दाम में पांच से 181 प्रतिशत तक की वृद्धि का प्रस्ताव बनाया गया था, जिसे अनुमति मिल गई है।


