
नवनियुक्त एल्डरमैनों का किया स्वागत, एल्डरमैनों ने विधायक डॉ. पांडेय का जताया आभार
जितेंद्र सिंह चंद्रावत ब्यूरो रिपोर्ट रतलामनगर पालिका परिषद जावरा में नवनियुक्त सभी एल्डरमैन रविवार रात 8 बजे ढोल ढमाके के साथ चूड़ी बाजार स्थित विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के निवास पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे की लड़ियाँ बिछाकर जोरदार आतिशबाजी की। इसके बाद नवनियुक्त एल्डरमैनों ने विधायक डॉ. पांडेय का आभार व्यक्त कर फूलमालाओं से स्वागत कर शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। एल्डरमैन श्रीमती संतोष शर्मा, अजय सिंह भाटी, मनोहर पांचाल, अजय सकलेचा प्रमोद रावल, नन्दकिशोर महावर ने नपा में एल्डरमैन बनाए जाने पर डॉ. पांडेय के प्रति आभार जताया। विधायक निवास पर डॉ. पांडेय की ओर से सभी छह नवनियुक्त एल्डरमैन का उत्साहवर्धन करते हुए उनका पुष्पहार से स्वागत किया गया। इससे पहले घण्टाघर चौराहा पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता एकत्रित हुए। वहां भी भाजपाइयों ने भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए और आतिशबाजी की। इस दौरान जिला महामंत्री महेश सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व पार्षद घनश्याम सोलंकी, महिला नेत्री पूनम पटवा, दशरथ कसानिया, पार्षद सोनू सोलंकी, चंद्रप्रकाश सोलंकी, मनीष ऊंटवाल, शरीफ कुरैशी इफ्तिखार पठान महेंद्र चौहान अशफाक खान अनिल मोदी, यश सकलेचा सहित कईं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



