मंदसौरमंदसौर जिला

मन्दसौर वायडी नगर पुलिस  कि कार्यवाही, अवैध मादक पदार्थ एमडी और डोडाचुरा की बड़ी खेप पकडी, रठाना के आरोपी को किया गिरफतार

मन्दसौर वायडी नगर पुलिस  कि कार्यवाही, अवैध मादक पदार्थ एमडी और डोडाचुरा की बड़ी खेप पकडी, रठाना के आरोपी को किया गिरफतार

आरोपी रमेशचन्द्र पाटीदार पिता टेकचन्द पाटीदार निवासी रठाना थाना अफजलपुर को रंगे हाथ अवैध मादक पदार्थ एमडी एवं डोडाचुरा की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा (भा.पु.से.) के द्वारा अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ कर कार्यवाही हेतू निर्देशित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मन्दसौर श्री तेरसिंह बघेल एवं CSP महोदय मन्दसौर श्री जितेन्द्रसिंह भास्कर के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बाबाही नगर निरी, शिवांशु मालवीय के नेतृत्व में दिये गये दिशा निर्देशो से थाना वायडी नगर के उनि हेमन्त शर्मा द्वारा एवं टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 29.03.2026 को महू नीमच हाईवे रोड स्टील नगर के सामने मनोकामनेचर महादेव मंदिर के पास से एक काले रंग की हुण्डई वरना कार क्रमांक MP33C8850 से तस्करी करते हुये आरोपी रमेशचन्द्र पिता टेकचन्द पाटीदार उम्र 48 वर्ष निवासी रठाना थाना अफजलपुर जिला मन्दसौर से 530 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी कीमती 500000-/ रुपये व 05 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा किमती 10,000- रूपए व एक काले रंग की हुण्डई वरना कार क्रमांक MP33C8850 को जप्त किया गया व आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र0 157/2026 धारा 8/22,15 NDPS ACT का पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स एवं डोडाचुरा के स्रोतों के संबंध में पूछताछ एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

जप्त मश्रका –

शं1-530 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी कीमती 500000-/ रुपये

2-05 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 10,000-/ रूपये

3- एक काले रंग की हुण्डई वरना कार क्रमांक MP33C8850 कीमती 500000-/ रुपये

4- एक काले रंग का सेमसंग कम्पनी का टच मोबाईल किमती 10,000-/ रूपये

गिरफ्तार आरोपी रमेशचन्द्र पिता टेकचन्द पाटीदार उम्र 48 वर्ष निवासी रठाना थाना अफजलपुर जिला मन्दसौर

उक्त सराहनीय कार्य मे निरी. शिवांशु मालवीय एवं थाना वायडी नगर पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}