मंदसौर जिलाराजनीतिसीतामऊ

सीतामऊ में भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, पार्टी के वरिष्ठजनो का मिला मार्गदर्शन

सीतामऊ में भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, पार्टी के वरिष्ठजनो का मिला मार्गदर्शन

सीतामऊ-सुवासरा विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी सीतामऊ मंडल के पोरवाल मांगलिक भवन मे प्रशिक्षण वर्ग के आठो सत्र संपन्न हुऐ जिसमे प्रथम सत्र पूर्व विधायक श्री कैलाश चावला ने लिया आपने इतिहास एवं विकास के बारे में बताया दुसरा सत्र विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने लिया आपने राज्य सरकार की उपलब्धियो को बताया तिसरा सत्र मे भाजपा के पूर्व विधायक श्री राधेश्याम पाटीदार ने लिया आपने वैचारिक अधिष्ठान के बारे में बताया चोथा सत्र इंद्रजीत भट जिला संयोजक सोशल मीडिया ने लिया आपने सोशल मीडिया NI नमो ऐप के बारे में बताया सत्र के दूसरे दिन पांचवां सत्र श्री धीरज पाटीदार पिछड़ा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष ने लिया आपने कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि के बारे में बताया छटा सत्र पूर्व जिला अध्यक्ष श्री नानालाल अटोलिया ने लिया आपने कार्यकर्ता को कार्य पद्धति के बारे में बताया सातवां सत्र पूर्व जिला महामंत्री श्री हिम्मत डांगी ने लिया आपने कार्यकर्ता को बुथ प्रबंधन के बारे में बताया आठवां सत्र राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर ने लिया आपने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया प्रथम सत्र में संभाग के मंत्री श्री दिलीप सकलेचा का मार्गदर्शन भी मिला सभी अलग-अलग वक्ताओ ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला को संबोधित किया।

इस अवसर पर उपस्थित  कार्यकर्ताओं को पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा तथा डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। साथ ही सभी को संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर भाजपा जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारि श्री विनय दुबैला मण्डल अध्यक्ष श्री जितेंद्र बामनिया नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज शुक्ला जिला मंत्री श्रीमती सुशीला राठौर मंडल के महामंत्री श्री प्रशांत चतुर्वेदी एवं श्री घनश्याम राठौर श्री सत्यनारायण सोनी काका वरिष्ठ भाजपा नेता प्रताप सिंह  धतुरिया वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश गिरोठिया पूर्व जिला मंत्री नंदलाल परमार पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष राजकुमार पोरवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक राठौर पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष लालसिंह देवड़ा पूर्व मंडल अध्यक्ष भोपाल सिंह चौहान वरिष्ठ भाजपा नेता सहित  कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}