शामगढ़मंदसौर जिलाराजनीति

शामगढ़ में चारों मनोनीत पार्षदों का साफा बांधकर फूल माला पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया

 शामगढ़ में चारों मनोनीत पार्षदों का साफा बांधकर फूल माला पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया

शामगढ़- नगर में मध्य प्रदेश शासन नगरी विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा रविवार को सुबह आदेश जारी कर मंदसौर जिले की शामगढ़ नगर परिषद में भाजपा के चार एल्डर मेन (पार्षद मनोनीत) किए गए जिसमें वार्ड नंबर एक राजेंद्र पिता द्वारिका लाल खाती पटेल, वार्ड नंबर चार मुकेश सत्यनारायण दानगढ़, वार्ड नंबर एक विशाल पिता बलराम शर्मा, वार्ड नंबर 3 किशोर पिता जसराम पाटीदार को बनाया गया है

जिसको लेकर शाम को सुवासरा रोड स्थित नगर परिषद अध्यक्ष कविता यादव के गृह निवास पर सभी चारों मनोनीत पार्षदों का भव्य आतिशबाजी कर मिठाई खिलाइ और साफा बांधकर फूल माला पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया तथा कार्यकर्ताओ को मिठाई वितरित कर खुशियां मनाई गई।

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष कविता यादव, भाजपा नेता नरेंद्र यादव, जलकर सभापति दिलीप वधवा, नगर परिषद सीएमओ सुरेश यादव, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज संघवी, बलवंत सिंह पंवार, तहसील राजपूत समाज के अध्यक्ष हेमंत सिंह चंद्रावत, भाजपा नेता अंकित यादव, नवीन फरक्या, दिनेश खाती पटेल, प्रदीप यादव सहित कहीं भाजपा के वरिष्ठ एवं युवा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}