सुवासरामंदसौर जिला

आलोचना का जन प्रतिनिधियों को बुरा नहीं मानना चाहिए। क्योंकि पत्रकार जनता की आवाज होती हैं- विधायक श्री डंग 

 पत्रकारों की लेखनी का बुरा नहीं मानना चाहिए- श्रीमती संचेती

प्रेस क्लब सुवासरा का होली मिलन समारोह संपन्न 

सुवासरा (नि.प्र.) होली के रंगों का और पत्रकारिता का गहरा नाता है। इसलिए प्रेस वाले होली मिलन समारोह का आयोजन करते हैं। और पत्रकारों की कलम के माध्यम से की गयी आलोचना का जन प्रतिनिधियों को बुरा नहीं मानना चाहिए। क्योंकि पत्रकार जनता की आवाज होती हैं और विकास के द्वार खोलती हे। यदि पत्रकार समस्या नहीं बताता है तो समस्या का समाधान नहीं होता है। उक्त विचार क्षेत्रीय विधायक श्री हरदीप सिंह डंग ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में व्यक्त किये।

श्री डंग ने कहा कि यदि मैं पत्रकारों की तारीफ करूं तो पत्रकारों की नजर में श्रेष्ठ माना जाऊंगा और मैं पत्रकारों की कमियां निकालू तो मुझे पत्रकारों से पंगा लेना पड़ेगा किंतु पंगा लेने की कोई बात नहीं सच को स्वीकार करना ही पड़ेगा।

जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमती रूपल संचेती ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारों का होली मिलन समारोह मनाने का उद्देश्य होता है की होली के अंदर समाज की बुराइयों का दहन हो और होली खेले जिससे प्रेम भाईचारे का सद्भाव बने। और यही संदेश जाना चाहिए पत्रकार सच्चाई लिखते हैं तो राजनेतिक लोगो को बुरा लग जाता हे और पत्रकारों को षड्यंत्र में फ़साने का प्रयास करते हे किंतु राजनीति करने वाले व्यक्तियों को सच्चाई को स्वीकार करने की ताकत रखना पड़ेगी। क्योंकि पत्रकार वही लिखता है जो उसको लगता है कि समाज में यह बुराई है ।

वही जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि समाज के चार स्तंभों में एक स्तंभ लोकतंत्र पत्रकारिता का होता है कार्यपालिका ,न्यायपालिका ,विधि पालिका ,और लोकतंत्र को पत्रकारिता से जोड़ा है जब तीनों तंत्र आपस में मिल जाते और मनमानी करते हैं तो जनता का अहित होने लगता है तभी पत्रकार अपनी आवाज उठाता है और जनता के अधिकारों की रक्षा करता है।पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गोस्वामी ने भी कहा कि पत्रकारिता करना बहुत कठिन चुनौती है लेकिन फिर भी आज के दौर में पत्रकार सही बात लिख रहे हैं तो उन्हें कहीं कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है किंतु सच्चाई की हमेशा जीत होती है। वही कार्यक्रम को अपने सोपान पर ले जाने का कार्य कोटा से आई कवित्री नैना नसीब ने भी अपनी वाणी से सभी को मंत्र मुक्त कर दिया। पत्रकारिता के बारे में विस्तार से अपनी बात बताइ ।

कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर बलराम परिहार ,उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा मांदलिया , सहित अन्य वक्ताओं ने भी प्रेस क्लब को शुभकामनाएं दी। और सफल आयोजन की बधाई दी।

मंचासीन अतिथि में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल जैन, सेवानिवृत्ति मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर के आर पाटीदार ,जिला शिक्षा अधिकारी टेरेसा मिंज ,अनाज व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय डपकरा (एस.टी.) ,सांसद प्रतिनिधि घनश्याम धनोतिया ऊपस्थित थे। इस अवसर पर लंबे समय से नगर मे पत्रकारिता करने वाले पत्रकार श्री रामगोपाल सोनी ,श्री महेंद्र जैन बाबू सीतामऊ ,श्री कैलाश गुप्ता व फिल्म इंडस्ट्रीज में आइफा अवार्ड से सम्मानित फिल्म इंडस्ट्री के युवा प्रशांत पाण्डेय, चिकित्सा क्षेत्र में लंबे समय तक श्रेष्ठ सेवाएं देने वाले डॉक्टर के. आर. पाटीदार, क्षेत्र के विकास में अपनी महत्व भूमि का निभाने वाले मंडी सचिव श्री विजय कुमार जैन का भी अतिथियों द्वारा शाल श्रीफल और प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मान किया गया। इसके पूर्व में कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की पूजा अर्चना कर माल्यार्पण के साथ शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष मनीष जैन ,संरक्षक राजेश गुप्ता, विनोद गुप्ता , उपाध्यक्ष सावन काला ,कोषाध्यक्ष दिनेश उदिया ,सचिव संजय डपकरा, सह सचिव अनिल धनोतिया ,प्रवक्ता श्रीकांत सोनी , जुगल वेद ,अशोक जायसवाल , डॉ राजेश पोरवाल, सचिन सोनी ,नवीन मोदी ,अभिषेक जैन, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कर्मचारी ,अधिकारी , गणमान्य नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन राजेश गुप्ता ने किया और आभार प्रदर्शन मनीष जैन के द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}