सोना चांदी की कीमतों में अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है देखिए आज का क्या भाव रहा

सोना चांदी की कीमतों में और ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है देखिए आज का क्या भाव रहा
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष की वजह से कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। सोने का भाव कभी तेजी से नीचे आ रहा है तो कभी अचानक बढ़ जा रहा है।
सोने-चांदी की कीमतों में बीते कुछ दिनों से तेज गिरावट देखने को मिली है, हालांकि 28 मार्च को फिर हल्की तेजी दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,44,870 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि मुंबई में यह ₹1,44,720 पर ट्रेड कर रहा है।एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोना ₹1,900 टूटकर ₹1,47,800 पर आ गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव बना हुआ है, जहां हाजिर सोना करीब 4,416 डॉलर प्रति औंस पर है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना हाल ही में ₹3,263 गिरकर ₹1.43 लाख तक पहुंच गया। पिछले 28 दिनों में सोना करीब ₹16,155 तक सस्ता हुआ है।
चांदी में और बड़ा झटका –
चांदी की कीमतों में और ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एक किलो चांदी ₹13,167 टूटकर ₹2.22 लाख रह गई, जबकि 25 मार्च को यह ₹2.35 लाख थी। अब 28 मार्च को इसका भाव करीब ₹2,39,900 प्रति किलो है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का भाव कल 27 मार्च 2026 (3 अप्रैल 2026 का कॉन्ट्रैक्ट) को 0.04% बढ़कर यानी 62 रुपये तेजी के साथ 144339.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
सोना बीते कल यानी 27 मार्च को MCX पर 146075.00 रुपये के उच्चतम और 140839.00 रुपये के निचले स्तर तक गया था। आज शनिवार होने की वजह से एमसीएक्स पर ट्रेडिंग नहीं होगी।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना लुढ़क कर 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया। जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.15% बढ़कर यानी 218 तेजी के साथ 1,44,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,44,282 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव 1,44,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 1,42,942 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेगा, इसलिए दोनों दिन यही मान्य रहेगा। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना बढ़कर 4,416 डॉलर प्रति औंस हो गया।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना टूटकर 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 1,900 रुपये, यानी 1.3 प्रतिशत टूटकर 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गया। पिछले बाजार सत्र में सोने की कीमत 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। राम नवमी के कारण गुरुवार को सर्राफा बाजार बंद थे। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 37.19 डॉलर, यानी करीब एक प्रतिशत बढ़कर 4,416 डॉलर प्रति औंस हो गया।
IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :-
सोना 24 कैरेट: 142942 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट: 142370 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट: 130935 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट: 107207 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 83621 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी की कीमतों में और ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एक किलो चांदी ₹13,167 टूटकर ₹2.22 लाख रह गई, जबकि 25 मार्च को यह ₹2.35 लाख थी। अब 28 मार्च को इसका भाव करीब ₹2,39,900 प्रति किलो है।चांदी जनवरी में ₹3.86 लाख के ऑल टाइम हाई पर पहुंची थी, जो अब गिरकर ₹2.22 लाख तक आ चुकी है। यानी सिर्फ 57 दिनों में करीब ₹1.64 लाख की गिरावट दर्ज की गई।
नोट -सोना चांदी धातुओं के भाव प्राप्त जानकारी अनुसार है।यदि आप खरीदना बेचना चाहते हैं तो अपने विश्वसनीय दुकानदार मित्र से जानकारी विवेक अनुसार ही करें। बाजार भाव में उतार चढ़ाव कि अनिश्चितता बनी हुई है।


