जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बस्ती मंडल को मिलेगी नई उड़ान कृषि-उद्योग में आएगा बड़ा बदलाव, सिद्धार्थनगर के काला नमक चावल को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय बाजार मखौड़ा धाम-तपसी धाम में पर्यटन को बढ़ावा, युवाओं के लिए स्थानीय रोजगार के अवसर
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बस्ती मंडल को मिलेगी नई उड़ान कृषि-उद्योग में आएगा बड़ा बदलाव, सिद्धार्थनगर के काला नमक चावल को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय बाजार मखौड़ा धाम-तपसी धाम में पर्यटन को बढ़ावा, युवाओं के लिए स्थानीय रोजगार के अवसर
बस्ती, 28 मार्च। उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से बस्ती मंडल (बस्ती, सिद्धार्थनगर और संत कबीर नगर) के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इस एयरपोर्ट के संचालन से क्षेत्र के किसानों, उद्यमियों और व्यापारियों के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों के नए दरवाजे खुलेंगे, जिससे कृषि, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद बस्ती मंडल के कृषि उत्पादों को देश-विदेश तक तेजी से पहुंचाने में आसानी होगी। खासतौर पर सिद्धार्थनगर के प्रसिद्ध काला नमक चावल (कलानामक) को अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात करने की राह आसान हो जाएगी। साथ ही मखौड़ा धाम और तपसी धाम जैसे धार्मिक स्थलों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे पर्यटन उद्योग को मजबूत बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।अब तक परिवहन की कमी के कारण किसानों को अपने उत्पादों का उचित मूल्य नहीं मिल पाता था। एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद बेहतर लॉजिस्टिक्स और तेज परिवहन सुविधा से फल, सब्जी, डेयरी उत्पाद, काला नमक चावल और अन्य कृषि आधारित वस्तुओं के निर्यात में वृद्धि होगी। इससे फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स, कोल्ड स्टोरेज और छोटे-बड़े कृषि आधारित उद्योगों को नई ऊर्जा मिलेगी।विशेषज्ञों का मानना है कि एयरपोर्ट के संचालन से निवेशकों की रुचि बस्ती मंडल की ओर बढ़ेगी। इससे छोटे और मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने की जरूरत कम होगी। स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।



