पालसोडा मे जल मंदिर का शुभारंभ, रेतम नदी का पूजन कर दिया जल संरक्षण का संदेश

पालसोडा मे जल मंदिर का शुभारंभ, रेतम नदी का पूजन कर दिया जल संरक्षण का संदेश
पालसोडा -जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नीमच जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड नीमच के सेक्टर नव अंकुर संस्था हेल्पिंग हैंड्स सोशल वेलफेयर सोसाइटी नीमच के अंतर्गत ग्राम पालसोड़ा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा बस स्टैंड पर जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया ।
कार्यक्रम के तहत ‘जल शक्ति से नव भक्ति’ पहल अंतर्गत जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर,ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि रामनारायण गुड्डू जाट,नवांकुर संस्था सदस्य शिव शर्मा द्वारा विधिवत पूजन अर्चन कर फीता काटकर जल मंदिर (प्याऊ)का शुभारंभ किया । इस अवसर पर जल संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने हेतु रैतम नदी की पूजा -अर्चना की गई ।
इस अवसर पर जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मार्च से 30 जून तक संचालित किया जा रहा है जिसका शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा किया गया ।अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों की पूजन साफ सफाई,गहरी करण ,सामूहिक श्रमदान,रैली एवं संगोष्ठी के माध्यम से व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।आगामी समय में अभियान के विभिन्न चरणों के तहत विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा जिसमें जल संरक्षण के प्रति समाज में व्यापक जागरूकता विकसित होगी ।
ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि रामनारायण गुड्डू जाट ने कहा कि वर्तमान समय में जल संकट एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है ऐसे मे जल स्रोतों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है ।जल मंदिर जैसी पहल समाज में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है ।और ऐसे सामाजिक कार्य के लिए ग्राम पंचायत हमेशा सहयोग के लिए तत्पर हैं ।शिव शर्मा ने जल संरक्षण पर संस्था द्वारा किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया ।इस अवसर पर प्रस्फुट समीती अध्यक्ष समरथ सेन,सचिव सत्यनारायण राठौर,संस्था सचिव विश्वास खंडेलवाल,सदस्य रवि खंडेलवाल,मदन लाल राठौर, मदनलाल पाटीदार,मोडीराम राठौर,बाबूलाल शर्मा,ख्यालीराम बगावत,मोहनलाल जाटव,रमेश प्रधान,परशुराम जाटव,गोविंद राठौर,गोपाल साहू,कैलाश लोहार,सहित ग्रामीण सभी मेंटर /छात्र एवं समिति सदस्य उपस्थित थे



