माता रानी की जय जयकारों के साथ सुवासरा से रूपारेल अन्नपूर्णा माता धाम तक निकली चुनर यात्रा

माता रानी की जय जयकारों के साथ सुवासरा से रूपारेल अन्नपूर्णा माता धाम तक निकली चुनर यात्रा
सुवासरा ।प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि महोत्सव 25 मार्च बुधवार को नगर के 52 क्वार्टर बंगले के सामने शीतला माता मंदिर परिसर से समीपस्थ गांव रूपारेल के प्राचीन चमत्कारी मां अन्नपूर्णा माता तक 151 फिट लंबी विशाल चुनर यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामाजिक संगठनों के सदस्यों, समाज जनों ने यात्रा का पुष्प वर्षा स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया। भक्त जनों एवं मातृ शक्तियों ने अपनी वेशभूषा के साथ माता रानी के जय जयकार लगाते हुए पैदल चुनर यात्रा गांव रुपारेल स्थित अन्नपूर्णा माता रानी के धाम पहुंची जहां पर माता रानी को चुनर अर्पित की तथा महा आरती कर माता जी से सर्वे भवन्तु सुखिन कि कामना की। इस अवसर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त जन उपस्थित रहे।उक्त जानकारी समाज सेवी पंकज बैरागी ने दी।



