उत्तर प्रदेशबांदाभक्ति/ आस्था

सोनिया के लिए हवन-पूजन कर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मांगी दीर्घायु

सोनिया के लिए हवन-पूजन कर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मांगी दीर्घायु

वरिष्ठ संवाददाता

बांदा।जिला कांग्रेस कमेटी स्टेशन रोड स्थित कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित सहित कांग्रेसियों द्वारा जन जन की लोकप्रिय कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के अचानक अस्वस्थ हो जाने को लेकर उनके स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु की कामना लेकर हवन पूजन कराया। पुरोहित के रूप में पंडित बालेंद्र द्विवेदी शास्त्री द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण कर हवन पूजन कराया।

मुख्य यजमान जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित रहे उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की खबर जैसे ही बांदा के कांग्रेसियों को लगी कि उन्हें काफी शिथिल अवस्था में दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया है कार्यकर्ताओं में काफी मायूसी छा गई, अपने नेता की दीर्घायु की कामना व शीघ्र स्वास्थ्य लाभ को लेकर कांग्रेस कार्यालय में विधिवत हवन पूजन कराकर जन जन की लोकप्रिय नेता म सोनिया के लिए परम पिता परमेश्वर से कामना की कि प्रभु शीघ्र ही उन्हें स्वस्थ करें।

इस दौरान पीसीसी भगवानदीन गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता/कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, जिला उपाध्यक्ष द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला एडवोकेट, जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, कालीचरण निगम, जिला सचिव हेमन्त कुमार वर्मा, कालीचरण साहू, रामकुमार सिंह, कांग्रेस सभासद इरफान खान, जिला प्रवक्ता राममिलन सिंह पटेल एडवोकेट, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, धीरेन्द्र पांडेय धीरू, राजबहादुर गुप्ता, जिलानी दुर्रानी, ब्लॉक अध्यक्ष बिसंडा शिवाकांत मिश्रा, राममिलन सिंह गौर, के पी सेन, अशरफ उल्ला खान रम्पा, महीपत सिंह, छविलाल, अकरम खान, शब्बीर सौदागर, सुखदेव गांधी, जगदेव प्रजापति, लालबाबू राजपूत, अली बख्श, सैय्यद वारिस अली, इस्लाम भाई उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}