पेट्रोल डीजल कि कमी की अफवाहें , पंम्पो पर लगी कतारें, एसडीओपी बोले अफवाहों पर ध्यान नहीं दे

पेट्रोल डीजल कि कमी की अफवाहें , पंम्पो पर लगी कतारें, एसडीओपी बोले अफवाहों पर ध्यान नहीं दे
कांग्रेस नेता फरकिया ने कहा सरकार की गलत नीतियों का किया जाएगा विरोध
सीतामऊ। विगत दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर कि कमी तथा अब पेट्रोल डीजल कि कमी कि अफवाहों ने गैस एजेंसियों दुकानों और पेट्रोल पंम्पो पर कतारें लगा दी। जहां आम उपभोक्ताओं असमंजस कर दिया वहीं ऐसी परिस्थिति में कालाबाजारी से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। इधर व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रशासन पुरी मुस्तैदी से लगा हुआ है। पेट्रोल पंम्पो कि जांच कि जा रही है वहीं स्थितियों का जायजा लिया जा रहा है।
सीतामऊ अनुविभागीय पुलिस अधिकारी दिनेश प्रजापति द्वारा पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ को लेकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसडीओपी श्री प्रजापति ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दे पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल के पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है जनता को किसी भी प्रकार से घबराने की जरुरत नहीं है।इधर सीतामऊ शहर कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल फरक्या ने सरकार पर नितियों व्यवस्थाओं को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे देश में जिस तरीके से पेट्रोल पंप पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है उसे कालाबाजारी पर बढ़ावा मिल रहा है, आम जनता में भय का माहौल है और एक तरफ प्रशासन द्वारा लगातार एक संदेश दिया जा रहा हैं की अफवाह से बचे लेकिन धरातल पर जो स्थिति बनी हुई दिखाई दे रही है उसको क्या कहा जाएगा? क्योंकि पहले से ही गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते लोग परेशान हैं, ऊपर से अफ़वाहों के चलते पेट्रोल डीजल के लिए लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई, इसमें केंद्र सरकार की कहीं ना कहीं बड़ी विफलता है, जो वर्तमान में पेट्रोल पंप पर हालत बने हुवे है वह आम जनता की जेब पर सीधा असर डाल रहे हैं। कांग्रेस शहर अध्यक्ष निर्मल फरक्या ने बताया कि जल्द ही कांग्रेस द्वारा इन मामलों को लेकर विरोध प्रदर्शन दर्ज करवाया जाएगा और सोई हुई सरकार को जगाने का प्रयास किया जाएगा।
===========



