मंदसौरमंदसौर जिला

रामनवमी के पूर्व संध्या कुमावत समाज ने निकाली भव्य वाहन रैली

रामनवमी के पूर्व संध्या कुमावत समाज ने निकाली भव्य वाहन रैली

मंदसौर। रामनवमी के पावन अवसर पर क्षत्रिय मेवाड़ा कुमावत समाज के द्वारा भव्य वाहन रैली निकाली। बुधवार को समाजजन बड़ी संख्या में एकत्रित होकर भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की इसके पश्चात केसरिया रंग के झंडों को वाहनों पर लहराते हुए व भगवान राम की जय-जयकार कर शहर के प्रमुख मार्गों से वाहन रैली निकाली। रैली की शुरुआत नरसिंहपुरा श्री राम जानकी मंदिर से की गई। जो नरसिंहघाट रोड, रामटेकरी, नीमच रोड, श्री कोल्ड चौराहा, महारानी लक्ष्मीबाई चौराहा, नई आबादी, सरदार पटेल चौराहा, गांधी चौराहा, नेहरू बस स्टैंड, भारत माता चौराहा, घंटाघर, शुक्ला चौक, नयापुरा रोड होते हुए पुनः नरसिंहपुरा श्री राम जानकी मंदिर पहुंची। जहां रैली का समापन हुआ। रैली में शामिल सभी समाज के लोगों ने सफेद रंग की पोशाक पहनी थी। उनके वाहनों पर केसरिया रंग के झंडे लहरा रहे थे। शहर के विभिन्न स्थानों पर जगह जगह स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया।

*भव्य शोभायात्रा का आयोजन-* कुमावत समाज द्वारा भगवान श्री जन्मोत्सव आज गुरुवार को धूम धाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह से ही भगवान श्री राम मंदिर में पूजा अर्चना का दौर चलेगा। सुबह 8 बजे से शोभायात्रा नरसिंहपुरा स्थित श्री राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होगी। भगवान श्री राम की प्रतिमा को रथ में सवार कर यात्रा में शामिल किया जाएगा। चल समारोह में बैंड बाजे ढोल सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल रहेंगे। नगर के विभिन्न स्थानों पर समाजजनों सहित अन्य संगठनों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा। शोभायात्रा नरसिंहपुरा श्री राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होगी जो नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुए पुनः श्री राम जानकी मंदिर पहुंचेगी। जहां भगवान श्री राम की महाआराती सम्पन्न होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}