उत्तर प्रदेशबांदाभक्ति/ आस्था

मां महामाया हर मिन्नत करती है पूर्ण: राधादेवी –भवानीपुर गांव के लाला को मंदिर बनवाने को स्वप्न में बोली माई

मां महामाया हर मिन्नत करती है पूर्ण: राधा देवी    –भवानीपुर गांव के लाला को मंदिर बनवाने को स्वप्न में बोली माई

ललित विश्वकर्मा/ वरिष्ठ संवाददाता

बांदा। जिले के चिल्ला क्षेत्र के भवानी पुर गांव में स्थित माता महामाया के ड्योढ़ी में माथा टेक श्रद्धालुओ को अंतर्मन से अद्भुत शांति महसूस होती है। इस मंदिर में विशेष बात ये है कि चार वर्ष पूर्व मां महामाया ने गांव के लाला को स्वप्न में आदेश दिया कि मंदिर बनवाकर मूर्ति की स्थापना मंत्रोच्चारण कर विधिवत की जाए। इसके पश्चात माता शक्ति स्वरूपिणि का भव्य मंदिर बनवाया गया। यह बात मंदिर की महंत राधा देवी ने एक भेंट के दौरान बताई है।

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। देवी भक्तों ने मां महामाया का जलाभिषेक कर पान, बताशा, सुपारी, नारियल की भेंट चढ़ाई।

मंदिर की पुजारीन ने बताया कि भक्तों की सहृदय की गई भक्ति कभी निष्फल नहीं जाती है। हर किसी की मिन्नते पूर्ण होती है। तभी दूर के गांव और कस्बों के बाशिंदे उनके दर्शन को नंगे पांव दौड़े चले आते है। गुरुवार को मासूम भक्तों ने बड़ी श्रद्धा के साथ मां का पूजन अर्चन कर उनकी ड्योढ़ी में माथा टेक कोटि कोटि प्रणाम किया।

दर्शनार्थियों ने बताया कि चैत्र और शारदीय नवरात्रि में आस्थावानों का यह तांता लगा रहता है। भले ही कोई उदासी के साथ आए यहां से अपने गंतव्य स्थान को मुस्काते हुए लौटते है। मां की महिमा बड़ी निराली है। नवरात्रि के आठवें दिन बड़ी संख्या में देवी भक्तों ने महामाया के जयकारे लगाए जिससे नजदीकी माहौल भक्तिमय बना रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}