भोपालमध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश विधानसभा में सलोनी राजपूत की गूंज, नर्मदापुरम जिले का नाम किया रोशन

मध्य प्रदेश विधानसभा में सलोनी राजपूत की गूंज, नर्मदापुरम जिले का नाम किया रोशन

भोपाल, मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित विधानसभा में आयोजित “विकसित भारत युवा संसद 2026” कार्यक्रम में नर्मदापुरम जिले की प्रतिभाशाली युवा सलोनी राजपूत ने अपने प्रभावशाली विचार रखकर न केवल अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, बल्कि पूरे जिले का नाम भी रोशन किया।

कार्यक्रम में “यूनियन बजट 2026 – विकसित भारत 2047 की ओर युवाशक्ति का बजट” विषय पर बोलते हुए सलोनी राजपूत ने युवाओं की भूमिका, शिक्षा, कौशल विकास, स्टार्टअप और नवाचार जैसे मुद्दों पर अपने सशक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारत का युवा आज केवल भविष्य नहीं बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी ताकत है, जो देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

भोपाल विधानसभा जैसे प्रतिष्ठित मंच पर आत्मविश्वास, स्पष्टता और प्रभावशाली शैली में अपने विचार प्रस्तुत कर सलोनी राजपूत ने अपनी अलग पहचान बनाई। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से नर्मदापुरम जिले का गौरव बढ़ा है और जिले के लोगों में खुशी की लहर है।

सलोनी राजपूत की इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। उनके इस शानदार प्रदर्शन से यह साबित होता है कि अगर हौसले बुलंद हों तो छोटे शहरों और जिलों से निकलकर भी युवा बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}