राष्ट्रीय स्तर की रंगोली प्रतियोगिता 2025 का परिणाम घोषित

राष्ट्रीय स्तर की रंगोली प्रतियोगिता 2025 का परिणाम घोषित
नीमच -अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की रंगोली प्रतियोगिता 2025 का परिणाम गरिमामय वातावरण में घोषित किया गया। यह प्रतियोगिता महासभा संरक्षक बंशीलाल धनोतिया, महासभा अध्यक्ष मुकेश पोरवाल, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र उदिया, संस्थापक राजेंद्र संघवी, संरक्षक गोविन्द डबकरा, पोरवाल बैंक अध्यक्ष देवीलाल फरक्या, पोरवाल चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष जगदीश चौधरी, पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष अशोक मुजावदिया (देवास) एवं महामंत्री मांगीलाल सेठिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 1000 महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया। आयोजन को सफल बनाने में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री जगदीश काला, कोषाध्यक्ष पवन मुनिया, विशेष आमंत्रित सदस्य जगदीश घाटिया, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र काला, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अंकित रुद्राक्ष गुजरात इकाई अध्यक्ष पवन शाह,एवं महासभा जिला अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता (मोया वाला) ,का विशेष सहयोग रहा।
🏆 विजेताओं की सूची
🥇 प्रथम – मोनिका महेश जी पोरवाल (देवास)
🥈 द्वितीय – मुस्कान वेद (भवानीमंडी)
🥉 तृतीय – आभा प्रदीप जी पोरवाल (इंदौर)
🏅 चतुर्थ – अंजलि विनोद जी पोरवाल (महिदपुर रोड)
🏅 पंचम – पीयूष दिलीप जी डबकरा (सुवासरा)
टॉप 15 प्रतिभागियों में टीना सेठिया (कयामपुर), शीतल पोरवाल (बघुनिया), साक्षी कामरिया (बीसनिया), स्वाति दलाल (रतलाम), मोनिका कामरिया (मंदसौर), मिनल मांदलीया (ताल), शानू मोदी (कयामपुर), सलोनी पोरवाल (जावरा), नीलू मुजावदिया (शामगढ़), चहेती गुप्ता (टकरावद), कोमल मांदलीया (गरोठ), रितिका पोरवाल (रायपुर), राधिका पोरवाल (मनासा), सनौली (रत्नावद नाटाराम) एवं रक्षा पोरवाल (भावनगर, गुजरात) शामिल रहीं।
💰 पुरस्कार विवरण
प्रथम विजेता को ₹5100 नगद पुरस्कार एवं सम्मान पत्र (गोविंद डबकरा की ओर से), द्वितीय ₹4100 (संजय जी घाटिया, पिपलिया मंडी), तृतीय ₹3100 (नागेश जी गुप्ता, आलोट), चतुर्थ ₹2100 (पंकज जी पोरवाल, नागदा) एवं पंचम ₹1500 (पीयूष जी धनोतिया, नीमच) प्रदान किए जाएंगे।
टॉप 15 प्रतिभागियों को ₹1100-₹1100 के पुरस्कार मांगीलाल सेठिया (मंदसौर), अशोक मुजावदिया (मेलखेड़ा), निर्मल फरक्या (सीतामऊ), अरविंद पोरवाल (जावरा), अनिल सेठिया (मोतीपुरा), दिलीप डबकरा (मनासा), रामकुवर उदिया (भमेशर), अरविंद पोरवाल (नीमच), विट्ठल मोदी (आलोट), अमित काला (ताल), राजमल उदिया (सुवासरा), अंशु गुप्ता (झालरापाटन), राहुल डबकरा (खेजड़िया), राजमल मांदलिया (श्यामगढ़) एवं धर्मेंद्र घाटिया (नागदा) की ओर से दिए जाएंगे।
🤝 निर्णायक मंडल
प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में कमलेश पोरवाल (जिला अध्यक्ष, नीमच), आस्था पोरवाल (डिप्टी मैनेजर, बंधन बैंक, जावरा) एवं एडवोकेट पूजा रत्नावत (हिंगोरिया बड़ा) का विशेष सहयोग रहा।
अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।


