मल्हारगढ़मंदसौर जिला
आंगनवाड़ी केंद्र बूढ़ा में विद्या आरंभ एवं बाल चौपाल कार्यक्रम आयोजित

आंगनवाड़ी केंद्र बूढ़ा में विद्या आरंभ एवं बाल चौपाल कार्यक्रम आयोजित
पारस राठौर
बादपुर () आंगनवाड़ी केंद्र बूढ़ा क्रमांक 05 में “विद्या आरंभ कार्यक्रम” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिससे बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान “बाल चौपाल” का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा के महत्व पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगीता पाठक एवं सहायिका दीपिका राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में गांव की अन्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं और उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित किया। पूरे आयोजन का उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के प्रति जागरूक करना और अभिभावकों को भी इसके महत्व से अवगत कराना रहा।



