व्यापार व्यवसाय

जहां सोना हजारों रुपये सस्ता हुआ, वहीं चांदी में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई

जहां सोना हजारों रुपये सस्ता हुआ, वहीं चांदी में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई

 

24 मार्च को कीमतों में तेज गिरावट ने निवेशकों और आम खरीदारों दोनों को चौंका दिया। एक तरफ जहां सोना हजारों रुपये सस्ता हुआ, वहीं चांदी में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई।

सोने-चांदी के बाजार में आज बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। 24 मार्च को कीमतों में तेज गिरावट ने निवेशकों और आम खरीदारों दोनों को चौंका दिया। एक तरफ जहां सोना हजारों रुपये सस्ता हुआ, वहीं चांदी में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजार के दबाव और पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव का सीधा असर अब भारत के सर्राफा बाजार पर दिखने लगा है।

23 मार्च को आई भारी गिरावट ने निवेशकों को झटका दिया था, जहां सोना 9,050 रुपये टूटकर 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 10,500 रुपये लुढ़ककर 2.30 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई थी. लेकिन अब हालात और ज्यादा विस्फोटक बनते नजर आ रहे हैं।

सोमवार को क्रैश हुआ सोना चांदी

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. कमजोर वैश्विक रुझानों और घरेलू मांग में सुस्ती के चलते सोना ₹9,050 टूटकर ₹1.43 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी ₹10,500 गिरकर ₹2.30 लाख प्रति किलो रह गई. All India Sarafa Association के मुताबिक, 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹9,050 यानी करीब 6% की भारी गिरावट के साथ ₹1,52,650 से फिसलकर ₹1,43,600 प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया

.एमसीएक्स पर सोना चांदी सस्ता

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1.20 प्रतिशत गिरकर 1,37,591 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इसी तरह चांदी का दाम भी गिरा. 3.45 प्रतिशत फिसलकर चांदी 2,17,418 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

COMEX पर सोना 2.03 प्रतिशत फिसलकर 4317 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है. वहीं चांदी की कीमत 3.55 डॉलर सस्ती हुई और 66.89 डॉलर प्रति औंस पर आ गई‌।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 12,077 रुपये गिरकर 1.35 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। हालांकि दिन के अंत तक थोड़ी रिकवरी जरूर हुई, लेकिन फिर भी कीमत करीब 7,649 रुपये नीचे रहकर लगभग 1.40 लाख रुपये पर बंद हुई।कुछ दिनों का ट्रेंड देखें तो ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोना करीब 24 दिनों में लगभग 20 हजार रुपये तक सस्ता हो चुका है।

चांदी कि बात करें तो सुबह चांदी करीब 30,864 रुपये टूटकर 2.01 लाख रुपये प्रति किलो पर खुली, लेकिन बाद में इसमें कुछ सुधार आया। इसके बावजूद दिन खत्म होते-होते चांदी करीब 13,104 रुपये की गिरावट के साथ 2.19 लाख रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। इससे पहले शुक्रवार को इसका भाव 2.32 लाख रुपये प्रति किलो था।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना 9,050 रुपये टूटकर 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना का भाव 1,35,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना शुक्रवार के 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद स्तर से 9,050 रुपये या लगभग 6 प्रतिशत टूटकर 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सेहत) रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 227.42 डॉलर या 5.06 प्रतिशत टूटकर 4,263.73 डॉलर प्रति औंस रह गया।

24 मार्च 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे भाव 4 महीने के निचले स्तर पर आ गए हैं। MCX पर सोना लगभग ₹1,37,500 प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) और चांदी ₹2,17,000 प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है। मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी दिख रहा है।

कल बाजार खुलने और बंद होने के बीच भारी उतार-चढ़ाव देखा गया.

सोना (24 कैरेट): सुबह यह ₹12,077 गिरकर ₹1.35 लाख पर खुला था, लेकिन शाम तक कुछ सुधार के साथ ₹1.40 लाख पर बंद हुआ. (शुक्रवार को यह ₹1.47 लाख था).

चांदी: सुबह ₹30,864 की भारी गिरावट के साथ ₹2.01 लाख पर खुली थी, लेकिन शाम को थोड़ी रिकवरी के बाद ₹2.19 लाख पर बंद हुई. (शुक्रवार को यह ₹2.32 लाख थी).

24 मार्च 2026 सोना-चांदी का बाजार –

सोना (24 कैरेट): प्रमुख महानगरों में भाव ₹1,35,000 से ₹1,40,000 प्रति 10 ग्राम के बीच चल रहे हैं।

चांदी: चांदी में भी रिकॉर्ड गिरावट देखी गई है, जो ₹2,00,000-₹2,20,000 प्रति किलो के दायरे में है।

प्रमुख शहरों में सोना (24 कैरेट प्रति 10 ग्राम):

दिल्ली: ₹1,35,790

मुंबई: ₹1,35,640

चेन्नई: ₹1,39,190

जयपुर: ₹1,35,790

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}