देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

अन्नत सिटी पर चला जीडीए का बुलडोजर

अन्नत सिटी पर चला जीडीए का बुलडोजर

गोरखपुर पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव के समीप स्थित अन्नत सिटी पर जीडीए के द्वारा बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई। जीडीए के मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर इस अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।सूत्रों के अनुसार, राकेश शर्मा नामक व्यक्ति कई वर्षों से अधिकारियों को रिश्वत देकर इस क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग का कार्य चला रहा है। न केवल अन्नत सिटी बल्कि रायपुर के अन्य कई स्थानों पर भी उनके द्वारा बिना अनुमति के प्लाट बेचे जा रहे हैं। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जीडीए की रूटीन जांच में यह पूरा मामला सामने आया।जीडीए अधिकारी प्रभात ने बताया, “उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर हमने साइट की जांच की। पाया गया कि प्लाटिंग जीडीए के मानकों के पूरी तरह विपरीत है। चेतावनी के बावजूद अवैध कार्य जारी रहने पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है।”यह कार्रवाई जिला प्रशासन, परवर्तन टीम व स्थानीय पुलिस के द्वारा की गई । प्रशासन का साफ संदेश है कि भू-माफियाओं को अब कोई छूट नहीं मिलेगी।अधिकारियों का कहना है कि आगे भी नियमित जांच जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की अवैध प्लाटिंग या निर्माण पर सख्ती से बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। आम जनता से अपील की गई है कि वे केवल वैध और अनुमोदित प्लाट ही खरीदें, अन्यथा आर्थिक नुकसान के साथ कानूनी परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}